*लुधियाना में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 20 लाख की ठगी, 1 आरोपी काठुआ से गिरफ्तार*
Jul11,2026
| Paras Dania | Ludhiana
लुधियाना साइबर क्राइम पुलिस ने सीनियर सिटीजन से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करीब 20 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस कमिश्नर *श्री स्वपन शर्मा IPS* के दिशा-निर्देशों और डिप्टी कमिश्नर *श्री हरपाल सिंह PPS* की निगरानी में, ADCP *श्री वैभव सहगल PPS* और ACP *श्री हरजिंदर सिंह PPS* के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए केस नंबर 36/2025 के वांछित आरोपी *गौतम पुन्नियां* को 09-07-2026 को जिला काठुआ, जम्मू-कश्मीर से दबिश देकर गिरफ्तार किया। कार्रवाई का नेतृत्व SI हरिंदरपाल सिंह ने किया।
*कैसे हुई ठगी*
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक सीनियर सिटीजन को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर धोखे से करीब 20 लाख रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे।
*आगे की कार्रवाई*
आरोपी को 10-07-2026 को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। उससे पूछताछ जारी है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग जगहों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही मामले से जुड़े डिजिटल सबूतों की गहनता से जांच की जा रही है।
*पुलिस की अपील*
लुधियाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी कॉल पर "डिजिटल अरेस्ट", "CBI जांच" या "पार्सल में ड्रग्स" का डर दिखाकर पैसे मांगे जाने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। असल में वीडियो कॉल पर किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।
Ludhiana-Police-Arrested-Accused-