आरोपियों द्वारा फार्च्यूनर गाड़ी के टायर चोरी को अंजाम दिया गया था
CIA स्टाफ और डिवीजन-8 पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने किया ट्रेस
वारदात में इस्तेमाल चोरी की ब्रेजा, हाइड्रोलिक जैक-रॉड भी बरामद
लुधियाना 23 जुलाई (पारस दानिया)। लुधियाना पुलिस को गाड़ी के टायर-अलॉय चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। कमिश्नरेट की CIA स्टाफ और डिवीजन नंबर-8 पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए Fortuner गाड़ी के 4 टायर अलॉय समेत चोरी में इस्तेमाल ब्रेजा कार बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कमिश्नरेट के बड़े अधिकारियों की अगुवाई में कार्रवाई
यह कार्रवाई सीपी लुधियाना आईपीएस स्वपन शर्मा, डीसीपी सिटी आईपीएस रूपिंदर सिंह और DCP श्री हरपाल सिंह के नेतृत्व में ADCP इन्वेस्टिगेशन अमनदीप सिंह बराड़ और ACP हरषप्रीत सिंह के निर्देशों पर की गई।
सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतार सिंह और ACP सिविल लाइन सरबजीत सिंह चीमा की देखरेख पुलिस पार्टियों ने आरोपियों को ट्रेस करके काबू किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि 18/19 जुलाई की दरमियानी रात को रख बाग के पास एक रिहायशी मकान के बाहर खड़ी *शFortuner गाड़ी नंबर PB 22 R 1414 को ईंटों पर खड़ा कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके चारों टायर अलॉय समेत चोरी कर लिए थे। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 8 में FIR नंबर 210, धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। इस पर जांच कर रहे CIA स्टाफ और थाना डिवीजन-8 की पुलिस ने तकनीकी सहायता और मुखबिरों की सूचना पर मामले को ट्रेस किया। पुलिस ने 2 आरोपियों को नामजद कर गिरफ्तार किया जिनकी पहचान सुखजीत सिंह उर्फ सुख पुत्र मनजीत सिंह, निवासी गांव गिल-2, स्टार इंक्लेव के पास, थाना डेहलों उम्र 23 साल और अमन कुमार पुत्र रछपाल, निवासी यूपी, हाल निवासी गांव गिल-2, विश्वकर्मा फैक्टरी के पास उम्र 21 साल के रूप में है।
आगे की जानकारी में एसीपी हर्षप्रीत सिंह और इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि दोनों
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से Fortuner नंबर PB 22 R 1414 के चोरी किए हुए 4 टायर समेत अलॉय, वारदात में इस्तेमाल सफेद रंग की ब्रेजा कार नंबर PB 10 GG 4200, एक हाइड्रोलिक जैक और लोहे की रॉड बरामद की गई। तफ्तीश में खुलासा हुआ दोनों पर पहले कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि इन्हीं आरोपियों ने मिलकर रख बाग इलाके से एक i20 कार नंबर PB91Q-2200 सफेद रंग के टायर भी चोरी किए थे। उस मामले में FIR नंबर 215, दिनांक 22-07-2026, धारा 303(2) BNS, थाना डिवीजन-8 दर्ज किया गया है।
आगे की कार्रवाई में दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान उनसे गहन पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने लुधियाना शहर या अन्य शहरों में कितनी वारदातें की हैं और इस गिरोह में उनके और साथी कौन-कौन शामिल हैं।