फिल्म सतलुज पर लगे प्रतिबंध के विरोध में शिरोमणि कमेटी ने निकाला रोष मार्च, पंजाब के राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Jul10,2026 | Rahul Soni | Amritsar

अमृतसर, 10 जुलाई ( कुमार सोनी ) भाई जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन, मानवाधिकारों के लिए उनके संघर्ष, पुलिस द्वारा उनके कथित अपहरण एवं हत्या तथा 1980 के दशक के बाद सिख युवाओं पर हुए अत्याचारों को दर्शाने वाली फिल्म 'सतलुज' पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग को लेकर आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने श्री दरबार साहिब के घंटाघर प्लाजा से डिप्टी कमिश्नर कार्यालय तक रोष मार्च निकाला व पंजाब के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। रोष मार्च में एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी सहित शिरोमणि कमेटी के सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर शहीद भाई जसवंत सिंह खालड़ा तथा उस दौर में सिखों पर हुए अत्याचारों के लिए न्याय की मांग की।
मीडिया से बातचीत करते हुए एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि भाई जसवंत सिंह खालड़ा की शहादत सत्य और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए दी गई अद्वितीय कुर्बानी है। उन्होंने उस दौर में, जब पंजाब में भय और आतंक का माहौल था, लापता सिख युवाओं की जानकारी जुटाने का साहसिक कार्य किया। उन्होंने विभिन्न श्मशान घाटों और नगर परिषदों से ऐसे रिकॉर्ड एकत्र किए, जिनमें अज्ञात बताकर अंतिम संस्कार किए गए युवाओं का विवरण दर्ज था। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए सत्य को सामने लाने का ऐतिहासिक प्रयास था।
धामी ने कहा कि भाई खालड़ा के इन प्रयासों को दबाने के लिए पुलिस ने उनका अपहरण किया और अमानवीय यातनाएं देने के बाद उनकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि तत्कालीन एसजीपीसी अध्यक्ष जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहड़ा द्वारा सर्वोच्च न्यायालय को भेजे गए टेलीग्राम तथा परिवार के संघर्ष के कारण इस मामले का सच सामने आया।
उन्होंने कहा कि भाई खालड़ा के जीवन, मानवाधिकारों के लिए उनके संघर्ष तथा सिख युवाओं के साथ हुई ज्यादतियों पर आधारित फिल्म 'सतलुज' को रिलीज होने के कुछ समय बाद ही प्रतिबंधित कर देना गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि उस दौर में अनेक वकीलों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों ने भी बड़ी कुर्बानियां दीं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी उस समय के गवाह हैं, क्योंकि बतौर वकील उन्होंने सिख युवाओं के मामलों की पैरवी की थी। उन्होंने कहा कि वह समय सिखों पर अत्याचारों का चरम था, लेकिन आज तक उन्हें न्याय नहीं मिला।
एसजीपीसी अध्यक्ष ने कहा कि भाई जसवंत सिंह खालड़ा मामले में सजा काट रहे पुलिस अधिकारी के प्रति सरकार द्वारा बरती जा रही नरमी भी गंभीर प्रश्न खड़े करती है। उन्होंने कहा कि अपनी सजा से अधिक समय जेलों में बिता चुके सिख बंदियों के मामलों पर विचार तक नहीं किया जा रहा, जबकि सिख युवाओं की हत्या के दोषी पुलिस अधिकारियों की सजा माफ कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने भाई बलवंत सिंह राजोआणा, भाई जगतार सिंह हवारा सहित अन्य बंदी सिखों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने हमेशा सिख भावनाओं से जुड़े मामलों की उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि भाई जगतार सिंह हवारा द्वारा अपनी वृद्ध माता से मिलने के लिए मांगी गई पैरोल पर भी अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। यह सिखों के प्रति सरकारों के पक्षपातपूर्ण रवैये को दर्शाता है।
एडवोकेट धामी ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के निर्देशानुसार 14 जुलाई को सतलुज नदी के किनारे आयोजित होने वाले शहीद स्मृति अरदास समागम में बड़ी संख्या में संगत से पहुंचने की अपील की। उन्होंने फिल्म 'सतलुज' पर लगा प्रतिबंध तुरंत हटाकर इसे दोबारा रिलीज करने की मांग की, ताकि नई पीढ़ी पंजाब के इतिहास की कड़वी सच्चाइयों से परिचित हो सके।
इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और अधिकारियों ने फिल्म 'सतलुज' से प्रतिबंध हटाने तथा सिख युवाओं के साथ हुई कथित ज्यादतियों के मामलों में न्याय दिलाने की मांग को लेकर पंजाब के राज्यपाल के नाम का ज्ञापन अमृतसर की अतिरिक्त उपायुक्त पल्लवी मिश्रा को सौंपा।

Protest-March-Against-Ban-Of-Film-Satluj-By-Sgpc-



TOP HEADLINES


*अमृतसर में 6.5 किलो हेरोइन और 9.90 लाख रुपये की ड्रग
हरियाणा में 100 प्रतिशत मतदाताओं को एस आई आर फॉर्म आवं
बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का
अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब
हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा
जनता को समय पर न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिक
नीट मामले में युवाओं को गुमराह कर रहा है विपक्ष- नायब
*लुधियाना भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल
*जगराओं: डॉक्टर से लूट की वारदात Cctv में कैद हुई पूर
लुधियाना में गाड़ियों के टायर चोरी करने वाले गिरोह का
दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में एन.ए
* Cjp का बड़ा ऐलान, 24 जुलाई को पूरे देश में 'एक दिन,
बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाएगी हरियाणा सरक
विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय: वड़िंग इस
पेपर लीक और विद्यार्थियों पर हुए पुलिस अत्याचार के विर
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-
सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति
प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. विश्व मोहन ने फोमेराह ग्रीन्
*चिट्टा पंजाब की जवानी को तबाह कर रहा है : नपुंसकता, ब
*नीट मामला: फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाकर दोषियों

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51066063

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us