पेपर लीक विवाद सलमान, अनुपम, जाह्नवी, नसीरूद्दी शाह से लेकर अन्य बालीवुड अभिनेता के प्रतिक्रमों का दौर-cjp ने किया स्वागत
Jul23,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Mumbai
सलमान खान ने छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, बोले- "एजुकेशन अगला ट्रेंड होना चाहिए"*
*मुंबई* - पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने खुलकर अपनी राय रखी है। उन्होंने छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध की तारीफ की और सरकार से मजबूत एजुकेशन सिस्टम बनाने की अपील की।
सलमान ने क्क पर कहा कि यह मुद्दा पूरी तरह छात्रों और एजुकेशन सिस्टम के बीच का है।
> "इसे राजनीतिक रूप से हाईजैक नहीं किया जाना चाहिए। इसका क्रेडिट सिर्फ हमारे देश के स्टूडेंट्स को जाना चाहिए। मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा सपोर्ट देगी और इसे एक मजबूत एजुकेशन सिस्टम बनाएगी। यह विन-विन सिचुएशन है।"
उन्होंने छात्रों के स्टैंड की तारीफ करते हुए कहा,
> "मैं सच में उनके स्टैंड की तारीफ करता हूं, जिसमें उन्होंने मेहनत से पढ़ाई करने और अपना भविष्य और एक बेहतर, शिक्षित भारत बनाने के लिए लगन, ईमानदारी और इच्छा दिखाई है। यह आंदोलन, यह विरोध, इसके बारे में जाने का सही तरीका है, और स्टूडेंट्स ने यह शांति से किया है। बहुत हिम्मत वाले और बहादुर। शिक्षा के प्रति प्रेरित और मोटिवेटेड, यह पीढ़ी भारत को गर्व महसूस कराएगी।"
पेपर लीक को गंभीर मुद्दा बताते हुए सलमान ने दुख भी जताया,
> "यह बहुत शांतिपूर्ण आंदोलन था, बहुत दुख है कि इसे हिंसक मोड़ लेना पड़ा। मेरा दिल उन स्टूडेंट्स और उनके परिवारों के लिए दुखी है जिन्हें चोट लगी। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। मुझे खुशी हुई कि हमारे देश के बच्चे एक बेहतर एजुकेशन सिस्टम के लिए एक साथ आए हैं, और उनके माता-पिता ने उनका साथ दिया।"
साथ ही सलमान ने शिक्षा को लेकर बड़ा विजन भी रखा,
> "एजुकेशन अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए। साल दर साल इसे और ट्रेंडी और फैशनेबल होना चाहिए। इतने बाहर से लोग पढ़ाई करने के लिए इंडिया आएं और इंडिया एक एजुकेशनल हब बन जाए।"
अंत में उन्होंने सभी पढ़ने वाले छात्रों के लिए प्रार्थना की - "एक पॉजिटिव फैसले की उम्मीद कर रहा हूं। भगवान आप सभी का भला करे जो शिक्षित होना चाहते हैं।"
सलमान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।
*जान्हवी कपूर: "लाखों छात्र प्रभावित हों तो जवाबदेही जरूरी है, छात्रों को हमेशा पहली प्राथमिकता मिलनी चाहिए"*
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने छात्रों के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब लाखों विद्यार्थी किसी समस्या से प्रभावित होते हैं, तो उसमें जवाबदेही का होना बहुत जरूरी है।
जान्हवी ने कहा, *"जब लाखों विद्यार्थी प्रभावित होते हैं, तो जवाबदेही मायने रखती है। विद्यार्थी हमेशा पहली प्राथमिकता होने चाहिए।"*
एक्ट्रेस का यह बयान ऐसे समय आया है जब देशभर में छात्र विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। तस्वीर में भी बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरकर अपना विरोध जताते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर जान्हवी के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। कई छात्रों और यूजर्स ने उनके इस स्टैंड की तारीफ की है और कहा है कि पब्लिक फिगर्स का छात्रों के साथ खड़ा होना जरूरी है।
*अनुपम खेर बोले - "विद्यार्थी किसी भी देश की सबसे बड़ी उम्मीद, उनकी आवाज़ सुनी जानी चाहिए"*
वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने विद्यार्थियों के आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश के युवा ही किसी भी राष्ट्र का भविष्य तय करते हैं।
अनुपम खेर ने कहा:
"*विद्यार्थी किसी भी देश की सबसे बड़ी उम्मीद होते हैं। उनकी आवाज़ सुनी जानी चाहिए। मैं विद्यार्थियों के साथ हूं। मेरी सिर्फ एक ही बेनती है कि अपने संघर्ष, अपने उद्देश्य या अपनी सोच को दूसरों के हाथों में एक औज़ार न बनने दो।*"
अभिनेता का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश के कई हिस्सों में छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हुए हैं। तस्वीर में भी बड़ी संख्या में छात्र हाथों में तिरंगा लेकर प्रदर्शन करते दिख रहे हैं।
अनुपम खेर ने छात्रों का समर्थन करते हुए उनसे अपील की कि वे अपने आंदोलन को ईमानदारी और सही दिशा में रखें और किसी के बहकावे में न आएं।
सोशल मीडिया पर छात्रों और आम लोगों की तरफ से खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
*विद्यार्थियों के हक में सलमान खान के ट्वीट का CJP ने किया स्वागत*
*"थोड़ी देरी से ही सही, पर भाईजान आप बोले तो सही" - CJP*
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में विद्यार्थियों के अधिकारों के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया। उनके इस बयान का छात्र संगठनों और CJP ने खुले दिल से स्वागत किया है।
CJP के एक नेता ने कहा, _"थोड़ी देरी से ही सही, पर भाईजान आप बोले तो सही। यह देखकर बहुत अच्छा लगा"_। उनका इशारा देशभर में विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों की तरफ था, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सलमान खान के ट्वीट के बाद कई छात्रों ने इसे समर्थन के तौर पर देखा। उनका मानना है कि एक बड़े सेलेब्रिटी के आवाज उठाने से मुद्दे को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।
फिलहाल सोशल मीडिया पर #StudentsRights और #SalmanKhanSupport ट्रेंड कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि जब आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी मुद्दों पर बोलेंगे, तभी बदलाव आएगा।
Bolywood-actors-statement-on-cjp-protest-