अब सरकारी बसों में यात्री Upi के जरिए भी टिकट का भुगतान कर सकेंगे
Jul11,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
*पंजाब में सरकारी बसों का बेड़ा 56% बढ़ेगा, 696 नई बसें खरीदी जाएंगी: मंत्री हरपाल चीमा*
* पंजाब सरकार राज्य में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि "आज हम पंजाब की सरकारी बसों में 56% की बढ़ोतरी करने जा रहे हैं"।
इसके तहत सरकार कुल *696 नई बसें* खरीद रही है।
*कैसे बंटेंगी नई बसें:*
- *387 बसें* पनबस के बेड़े में शामिल की जाएंगी
- *309 बसें* PRTC कंपनी के लिए खरीदी जाएंगी
*यात्रियों को मिलेंगी ये नई सुविधाएं:*
- सभी नई बसों के अंदर और बाहर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे
- हर बस में GPS सिस्टम होगा, जिससे लोकेशन ट्रैक की जा सकेगी
- सरकारी बसों की टिकटें अब ऑनलाइन बुक की जा सकेंगी
- यात्री UPI के जरिए भी टिकट का भुगतान कर सकेंगे
मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि इन बदलावों से यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और डिजिटल सफर मिलेगा।
Now-Pay-Ticket-Fair-By-Upi-In-Punjab-Buses-