*बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने पेपर लीक पर पीएम मोदी के फैसले का किया समर्थन*
Jul23,2026
| Jagrati Lahar Bureau | New Delhi
बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने पेपर लीक के मामलों पर कड़ी कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की सराहना की है।
मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा कि परीक्षा में पेपर लीक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इसे रोकने के लिए सरकार का सख्त कदम उठाना जरूरी था। उन्होंने पीएम मोदी के इस एक्शन को "छात्रों के हित में बड़ा फैसला" बताया।
कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी सांसद हैं। हाल के समय में NEET, UGC-NET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने इस पर रोकथाम के लिए नए कानून और सख्त प्रावधान लागू किए हैं।
सांसद ने कहा कि देश के युवाओं को मेहनत के आधार पर आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं का भरोसा तोड़ती हैं, इसलिए इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति सही दिशा में उठाया गया कदम है।
अपने बयान में कंगना ने सरकार के इस फैसले की खुलकर तारीफ की और कहा कि इससे लाखों छात्रों को न्याय मिलेगा।
Neet-Ug-Paper-Leak-Kangan-Ranout-