मानसून तैयारियों की मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की व्यापक समीक्षा

Jul11,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


प्रदेशभर में प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
        राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 11 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने मानसून के मद्देनजर प्रदेशभर में जल निकासी व्यवस्थाजलभराव की रोकथाम तथा संभावित बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की शुक्रवार देर रात व्यापक समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी उपायुक्तोंमंडलायुक्तों तथा सिंचाईजनस्वास्थ्य अभियांत्रिकीशहरी स्थानीय निकायविकास एवं पंचायतराजस्वस्वास्थ्य तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएंप्रदेश में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करें और किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
    मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि अपने-अपने जिलों में जल निकासी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करें तथा फील्ड स्तर पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। जिन क्षेत्रों में जलभराव की आशंका रहती हैउनकी पहले से पहचान कर वहां सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे किए जाएं। वर्षा के तुरंत बाद प्रभावित क्षेत्रों से पानी की शीघ्र निकासी सुनिश्चित की जाएताकि जनजीवन सामान्य बना रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाईजनस्वास्थ्य अभियांत्रिकीशहरी स्थानीय निकायविकास एवं पंचायतराजस्वपुलिस तथा अन्य संबंधित विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। जल निकासी के लिए आवश्यक पंप सेटमोटरपाइप तथा अन्य उपकरण पूरी तरह कार्यशील अवस्था में तैयार रखे जाएं। उपमंडल स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समय-समय पर समीक्षा की जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश से गुजरने वाली नदी सहित सभी ड्रेन की नियमित निगरानी की जाए तथा जहां कहीं भी बरसाती पानी के प्रवाह में अवरोध होउसे तत्काल हटाकर निर्बाध जल निकासी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यमुना नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश देते हुए कहा कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में संवेदनशील क्षेत्रों में अधिकारियों की तत्काल तैनाती सुनिश्चित की जाए। राजस्वसिंचाईपुलिस तथा अन्य संबंधित विभाग बाढ़ संभावित क्षेत्रों में समन्वित ढंग से कार्य करेंताकि जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनरीनावोंजनरेटर तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की नियमित जांच की जाए। सभी जिलों में बाढ़ नियंत्रण एवं जल निकासी से संबंधित कंट्रोल रूम चौबीस घंटे सक्रिय रखे जाएं तथा आपदा प्रबंधन तंत्र को पूरी तरह तैयार रखा जाएताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान जलजनित एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए तथा चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी न रहे।
मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जिला मानसून के दौरान नागरिकों की सुविधा के लिए अपना टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी करेताकि जलभरावबाढ़ अथवा अन्य आपात स्थिति से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जलभराव की प्रत्येक घटना का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया जाए। इसमें प्रभावित स्थानपानी की निकासी में लगा समय तथा स्थिति सामान्य होने में लगे समय का समुचित विवरण दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर भविष्य के लिए स्थायी एवं दीर्घकालिक समाधान तैयार किए जाएंगेताकि मानसून के दौरान जलभराव की समस्या का प्रभावी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगीमुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  अरुण गुप्ता  सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहें।

Haryana-News-



TOP HEADLINES


*जगराओं: डॉक्टर से लूट की वारदात Cctv में कैद हुई पूर
लुधियाना में गाड़ियों के टायर चोरी करने वाले गिरोह का
दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में एन.ए
* Cjp का बड़ा ऐलान, 24 जुलाई को पूरे देश में 'एक दिन,
बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाएगी हरियाणा सरक
विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय: वड़िंग इस
पेपर लीक और विद्यार्थियों पर हुए पुलिस अत्याचार के विर
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-
सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति
प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. विश्व मोहन ने फोमेराह ग्रीन्
*चिट्टा पंजाब की जवानी को तबाह कर रहा है : नपुंसकता, ब
*नीट मामला: फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाकर दोषियों
*neet Case: Fast-track Trial Against The Accused A Co
फिल्लौर पुलिस अकादमी में विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों
इनोसेंट हार्ट्स के प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों ने अंग्
नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रे
शराब के ठेके के विरोध में इलाकानिवासियों का हंगामा, आग
आप सरपंच कत्ल मामला : छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
*मान सरकार द्वारा डिजिटाइज़्ड जन्म प्रमाणपत्रों को अपड
सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51064118

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us