हरियाणा के सभी नागरिकों से विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान सहयोग की अपील

Jul11,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


कार्य में बाधा डालने पर की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई
चंडीगढ़, 11 जुलाई। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों व निर्वाचन कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण किया जा रहा है। ऐसे में सभी मतदाता कार्य के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों से पूरा सहयोग करें। निर्वाचन कार्य में बाधा डालने अथवा सरकारी कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता एवं कानून व्यवस्था भंग करने के प्रयास को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता एवं मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। 14 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करवाने की आखिरी तारीख है। ऐसे में सभी मतदाता समय रहते अपना एसआईआर फॉर्म बीएलओ के पास जमा करवाएं।
दरअसल, 10 जुलाई को ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-73, गांव नाथूसरी चौपटा में निर्वाचन कार्य के दौरान ड्यूटी पर तैनात बीएलओ एवं उनके सहायक के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा अभद्र व्यवहार करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला संज्ञान में आया। सूचना मिलते ही जिला निर्वाचन प्रशासन एवं पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता  की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Haryana-News-



TOP HEADLINES


*जगराओं: डॉक्टर से लूट की वारदात Cctv में कैद हुई पूर
लुधियाना में गाड़ियों के टायर चोरी करने वाले गिरोह का
दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में एन.ए
* Cjp का बड़ा ऐलान, 24 जुलाई को पूरे देश में 'एक दिन,
बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाएगी हरियाणा सरक
विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय: वड़िंग इस
पेपर लीक और विद्यार्थियों पर हुए पुलिस अत्याचार के विर
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-
सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति
प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. विश्व मोहन ने फोमेराह ग्रीन्
*चिट्टा पंजाब की जवानी को तबाह कर रहा है : नपुंसकता, ब
*नीट मामला: फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाकर दोषियों
*neet Case: Fast-track Trial Against The Accused A Co
फिल्लौर पुलिस अकादमी में विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों
इनोसेंट हार्ट्स के प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों ने अंग्
नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रे
शराब के ठेके के विरोध में इलाकानिवासियों का हंगामा, आग
आप सरपंच कत्ल मामला : छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
*मान सरकार द्वारा डिजिटाइज़्ड जन्म प्रमाणपत्रों को अपड
सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51064103

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us