*दिल्ली: जंतर-मंतर पर निहंगों और Cjp प्रदर्शनकारियों में झड़प*
Jul23,2026
| Jagrati Lahar Bureau | New Delhi
*नई दिल्ली*। दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान निहंग सिखों और CJP के प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। कुछ लोग नारेबाजी कर रहे थे तो कुछ धक्का-मुक्की करते नजर आए। तस्वीरों में नीली और बैंगनी पगड़ी पहने निहंग और हाथों में झंडे लिए अन्य प्रदर्शनकारी भीड़ में दिखाई दे रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया। अभी तक झड़प की वजह और किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जंतर-मंतर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन का प्रमुख स्थान है और यहां अक्सर अलग-अलग संगठन अपनी मांगों को लेकर इकट्ठा होते हैं। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और स्थिति को नियंत्रण में बताया है।
फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Delhi-Jantar-Mantar-Nihang-Singh-Students