फिल्लौर में तीज उत्सव में पहुंचीं डॉ. गुरप्रीत कौर मान

Aug14,2026 | Naresh Sharma | Phillaur

महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर मान सरकार की नीतियों की सराहना

 हरजोत कौर लोहटिया के समर्थन में एकजुट होने का आह्वान

फिल्लौर। स्थानीय पृथ्वी रिसोर्ट्स में हलका इंचार्ज मैडम हरजोत कौर लोहटिया के नेतृत्व में तीज का त्यौहार बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने शिरकत की। इस अवसर पर महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हलका निवासी महिलाओं ने भाग लेकर तीज के पारंपरिक रंग को जीवंत किया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने विभिन्न आकर्षक परिधानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। पारंपरिक गीतों, नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों के दौरान पूरा परिसर पंजाबी संस्कृति और तीज की खुशियों से सराबोर नजर आया।
इस अवसर पर डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण महिलाओं का सरकार के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है और बड़ी संख्या में महिलाएं आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने महिलाओं को वह सम्मान नहीं दिया, जिसकी वे हकदार थीं, जबकि मौजूदा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। महिलाओं के खातों में आर्थिक सहायता पहुंचाने से माताओं और बेटियों को सम्मान तथा आत्मनिर्भरता का एहसास हुआ है।
डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने कहा कि हलका फिल्लौर में पहली बार किसी महिला को चुनाव मैदान में उतारने का अवसर दिया गया है। उन्होंने हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को राजनीति और समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने हलका निवासियों से हरजोत कौर लोहटिया का पूरा सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जहां भी उनके सहयोग की जरूरत होगी, वह वहां उपस्थित रहेंगी।
कार्यक्रम को लेकर हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया ने कहा कि तीज पंजाब की समृद्ध संस्कृति और महिलाओं की खुशियों से जुड़ा महत्वपूर्ण त्यौहार है। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर देते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचने वाली सभी महिलाओं और गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर हलका फिल्लौर संगठन इंचार्ज वरिंदर सिंह सैनी, मार्केट कमेटी फिल्लौर के चेयरमैन सुखदीप अपरा, पूर्व चेयरमैन रोशन लाल रोसी, जिला प्रधान प्रदीप दुग्गल, किसान विंग नेता परमिंदर सिंह माहल, ब्लॉक प्रधान हरकमल सिंह सरपंच, रामेश्वरम ब्लॉक प्रधान, पार्षद परमजीत भारती, पार्षद वैभव शर्मा, कांसलर रजनी गाबा,नगर कौंसिल प्रधान गोराया हरमेश मेषी, जी.एस. नौरा, मनी धालीवाल, सरपंच रसूलपुर डॉ. प्रिंस, जरनैल सिंह मोतीपुर, दविंदर सिंह चहल, पार्षद पति हीरा, बलवीर छोकर, वरिष्ठ नेता तरलोक सिंह विर्क, हरिंदर सिंह सैनी, पार्षद सुदेश कुमार बिल्ला और सुखविंदर सिंह सुखा बंडाला सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और हलका निवासी मौजूद रहे।

-teejfestival-phillaur-drgurpreetkaurmann-harjotkaurlohatia-womenempowerment-punjabpolitics-aamaadmiparty



TOP HEADLINES


*आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ा
पंजाब की जनता के साथ शिवजी से भी भगवंत मान को फिर से स
पंजाब पुलिस के पांच जवानों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से
*पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने काले धुएं के खिलाफ का
जो राष्ट्र अपने इतिहास को नहीं जानता और उस पर गर्व नही
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आरडीएफ पर बय
"विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" पर भाजपा पंजाब प्रदेश अध
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की कड़ी निंदा, अकाली नेताओं न
विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने ज्ञानी रघबीर सिंह से मुल
तीज के रंग में रंगा पंजाब, महिलाओं के उत्साह ने दिखाया
*पंजाब सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 27 प्रत
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा अमृतसर मे फहराएंगे राष्ट्रीय
माँ बगलामुखी धाम में हुआ सर्व कष्ट निवारण यज्ञ
बुड्ढे नाले की जल्द होगी सफाई, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह
शहीद की जन्म स्थली पर क्रमवार भूख हड़ताल शुक्रवार को त
डीसीपी रूपिंदर सिंह Ips द्वारा विभिन्न पाबंदियों के नि
लुधियाना केंद्रीय जेल में अचानक चेकिंग
*स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सुरक
*नन्हे-मुन्नों से युवा पीढ़ी तक, इनोसेंट हार्ट्स ने दे
इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51373524

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us