रजिया सुल्तान का बड़ा बयान: "माहौल खराब करने वालों को पार्टी से बाहर किया जाए, 2027 में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी"
Aug2,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
कांग्रेस नेता रजिया सुल्तान ने पार्टी के भीतर अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर पार्टी का माहौल खराब करने में लगे हैं।
रजिया सुल्ताना ने साफ कहा:
"कुछ लोग हैं, जो पार्टी का माहौल खराब करना चाहते हैं। जो लोग माहौल खराब कर रहे हैं उन्हें पार्टी से बाहर निकाला जाए। किसी भी नेता को पार्टी का माहौल खराब नहीं करने देंगे।"
उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील भी की और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया।
"2027 में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।"
रजिया सुल्तान के इस बयान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि यह बयान अंदरूनी गुटबाजी और अनुशासनहीनता पर सीधा संदेश है।
अब देखना होगा कि पार्टी हाईकमान इस मुद्दे पर क्या कदम उठाता है।
---
Rajiya-Sultana-Congress-Leak