पंजाब की जनता के साथ शिवजी से भी भगवंत मान को फिर से सीएम बनने का आशीर्वाद मिला- केजरीवाल

Aug14,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Ludhiana

पंजाब की जनता के साथ शिवजी से भी भगवंत मान को फिर से सीएम बनने का आशीर्वाद मिला- केजरीवाल
- भगवंत मान के करिश्माई नेतृत्व पर पंजाब की जनता का भरोसा और बढ़ा- केजरीवाल
- अपने बुजुर्गों को धर्म स्थलों की तीर्थयात्रा करा कर पुण्य कमा रही भगवंत मान सरकार- केजरीवाल
- सनातन धर्म के लिए आजतक कभी इतना काम नहीं हुआ, जितना भगवंत मान सरकार ने किया- केजरीवाल
- राज्य के 23 शहरों में हो रहा ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या बना आकर्षण का केंद्र- केजरीवाल
- ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लुधियाना में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या में हुए शामिल
लुधियाना, 14 अगस्त 2026
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लुधियाना में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता के साथ भगवान शिवजी से भी भगवंत मान को फिर से मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद मिला है। भगवंत सिंह मान के करिश्माई नेतृत्व पर पंजाब की जनता का भरोसा और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार अपने बुजुर्गों को धर्म स्थलों की तीर्थयात्रा करा कर पुण्य कमा रही है। सनातन धर्म के लिए आजतक कभी इतना काम नहीं हुआ, जितना भगवंत मान सरकार ने किया। यही कारण है कि  राज्य के 23 शहरों में हो रहा ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या का कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
भजन संध्या को सुनने उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन माताओं-बहनों के फोन में पैसे आने के मैसेज आ गए हैं, वे बहुत खुश हैं। जिनके पास अभी मैसेज नहीं आए हैं, उनके खाते में भी बहुत जल्द पैसे आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक गरीब परिवार की बेटी ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही थी। उसने अपने पिता से हेयर ड्रायर मांगा, लेकिन पिता के पास पैसे नहीं थे। उसी वक्त उसके खाते में भगवंत मान सरकार की तरफ से पैसे आ गए और वह अपने पैसों से हेयर ड्रायर ले आई। इस योजना से माताएं, बहनें और बच्चियां बहुत खुश हैं। इसके अलावा, पंजाब में अब लोगों का बिजली का बिल भी जीरो आ रहा है। लोग भगवंत मान को दोबारा मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की दोबारा सरकार बनाना चाहते हैं।
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि भगवंत मान सरकार ने ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ का बहुत शानदार आयोजन किया है। पंजाब के 23 शहरों में यह कार्यक्रम किया जा रहा है और बड़ी तादात में लोग कैलाश खेर के साथ भजन गाने के लिए इकट्ठे हो रहे हैं। 
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में अभी तक केवल दो रूट होते थे। पहले रूट पर तीर्थयात्री दरबार साहिब, दुर्ग्याणा मंदिर, वाल्मीकि मंदिर और वाघा बॉर्डर जाते थे, जबकि दूसरे रूट पर आनंदपुर साहिब और नैना देवी जाते थे। अब सरकार ने इसमें खाटू श्याम-सालासर, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन के तीन नए रूट और जोड़ दिए हैं। तीर्थयात्रियों का आना- जाना, खाना-पीना और रहना सब कुछ बिल्कुल फ्री है। एसी लग्जरी बसों से यात्रा करवाई जाती है और एसी होटलों में रुकने का शानदार इंतजाम किया जाता है। सनातन के लिए आज तक किसी भी सरकार या पार्टी ने इतना काम नहीं किया है।
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पटियाला स्थित माता काली मंदिर की बहुत मान्यता है। वहां जो मांगो, वह मिलता है। भगवंत मान 80 करोड़ रुपए खर्च करके उस मंदिर का पुनर्विकास कर रहे हैं, जो 10 अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। उसके बाद भक्त मंदिर में एक बार माथा टेकने जरूर जाएं। इसके अलावा, पंजाब सरकार पूरे राज्य में ‘हमारे राम’ नामक शानदार नाटक भी करवा रही है। जिसने भी यह नाटक देखा है, उसे यकीन नहीं होता कि भगवान राम का ऐसा नाटक भी हो सकता है। जल्द ही यह नाटक लुधियाना में भी आएगा, जिसकी टिकटें बिल्कुल फ्री हैं। दिल्ली में इस नाटक की टिकट 8,000 रुपए की थी, लेकिन भगवंत मान ने इसे पंजाब के लोगों के लिए फ्री कर दिया है। सनातन के लिए जितना काम भगवंत मान की सरकार कर रही है, उतना आज तक किसी ने नहीं किया।

-arvindkejriwal-bhagwantmann-aappunjab-ludhiana-punjabnews-ekshaambhagwanshivkenaam-jagratilahar



TOP HEADLINES


*आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ा
पंजाब की जनता के साथ शिवजी से भी भगवंत मान को फिर से स
पंजाब पुलिस के पांच जवानों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से
*पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने काले धुएं के खिलाफ का
जो राष्ट्र अपने इतिहास को नहीं जानता और उस पर गर्व नही
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आरडीएफ पर बय
"विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" पर भाजपा पंजाब प्रदेश अध
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की कड़ी निंदा, अकाली नेताओं न
विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने ज्ञानी रघबीर सिंह से मुल
तीज के रंग में रंगा पंजाब, महिलाओं के उत्साह ने दिखाया
*पंजाब सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 27 प्रत
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा अमृतसर मे फहराएंगे राष्ट्रीय
माँ बगलामुखी धाम में हुआ सर्व कष्ट निवारण यज्ञ
बुड्ढे नाले की जल्द होगी सफाई, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह
शहीद की जन्म स्थली पर क्रमवार भूख हड़ताल शुक्रवार को त
डीसीपी रूपिंदर सिंह Ips द्वारा विभिन्न पाबंदियों के नि
लुधियाना केंद्रीय जेल में अचानक चेकिंग
*स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सुरक
*नन्हे-मुन्नों से युवा पीढ़ी तक, इनोसेंट हार्ट्स ने दे
इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51373528

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us