जब तक मांगें माने जाने का नोटिफिकेशन जारी नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा : धींगान

Aug2,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Ludhiana


बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में महानगर के सफाई कर्मचारी, सीवरमैन, माली, बेलदार और ड्राइवर सहित निगम कर्मचारियों तथा संघर्ष कमेटी द्वारा आज रविवार को छुट्टी वाले दिन भी जोन ए के सामने धरना देकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस रोष प्रदर्शन का नेतृत्व संघर्ष कमेटी के नेता रवि बाली और अजयपाल दिशावर ने किया। आज के प्रदर्शन में चरणजीत सिंह अटवाल और जसविंदर सिंह भोला ने विशेष रूप से शामिल होकर संघर्ष कमेटी को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए संघर्ष कमेटी के वरिष्ठ नेता नरेश धींगान ने बताया कि पिछले दिनी  कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस, जिला प्रशासन और विधायकों द्वारा संघर्ष कमेटी की सभी मांगें माने जाने का भरोसा दिया गया था और इस संबंध में सोमवार को चंडीगढ़ में बैठक करके मांगों का निपटारा करने के लिए बुलाया भी गया था। साथ ही अनुरोध किया गया था कि कर्मचारियों की हड़ताल और बरसात के मौसम के कारण कूड़े की समस्या बहुत विकराल रूप धारण कर चुकी है, जिससे भयानक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है और जिन स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए थे, वहां के आसपास के क्षेत्रों के अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इस लिए जिला प्रशासन व सरकार द्वारा की गई विनती और शहरवासियों द्वारा बंद के दौरान किए गए सहयोग को देखते हुए बीते दिनों संघर्ष कमेटी  द्वारा हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया गया था और साथ ही यह भी ऐलान किया गया था कि जब तक उनकी मांगों को माने जाने का नोटिफिकेशन जारी नहीं हो जाता, तब तक धरना इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि जब तक हमें मांगों को माने जाने का नोटिफिकेशन जारी नहीं होते और निगम कमिश्नर द्वारा हमारे बीच आकर हमें हमारी मांगों को माने जाने का पूर्ण भरोसा नहीं दिया जाता, तब तक यह धरना इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी जोन ए में आम दिनों की तरह सुबह 10 बजे से धरना लगेगा और संघर्ष कमेटी के नेताओं द्वारा चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के साथ बातचीत भी की जाएगी। इस दौरान नरेश धींगान   द्वारा संघर्ष कमेटी  और समूह कर्मचारियों का धन्यवाद भी किया गया। इस मौके पर नरेश धींगान  , चौधरी यशपाल, नेताजी सौंधी, संजीव गिल, दीपक हंस, डा. डी पी खोसला, अजयपाल दिशावर, रवि बाली, विपिन कल्याण, विकी सहोता, विनोद एकलब्य, अनंद  राखक्षश , राजवीर चौटाला, सुभाष सौदे, सुशील रत्ती, सुंदर टांक, सोनू अटवाल, मिंकल बिरला, सोहनवीर रनिया, एडवोकेट राहुल पुहाल, सुमित चौटाला, विनोद एकलब्य, वरुण राज, रवि मतंग, आदि हाज़िर थे।

Mcl-Ludhiana-News-



TOP HEADLINES


पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान
पंजाब में पुलिस अधिकारियों के थोक तबादले
पंजाब में 12 Ips अधिकारियों के तबादले
*‘वंदे मातरम’ के अपमान के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस
हरियाणा लोक भवन में ‘एट होम’ का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई को
किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान पर खनौरी बॉर्डर सील
पंजाब पुलिस ने पुलिस प्रतिष्ठान पर हमले की साजिश को कि
आई.पी.आर.ओ. अमनप्रीत सिंह मनौली के पिता मनजीत सिंह मनौ
पांचवें दिन भी जारी रही शाहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्
राम नाम कठिन हालात में सही मार्ग चुनने की शक्ति देता
कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौ
पंजाब पुलिस ने पुलिस प्रतिष्ठान पर हमले की साजिश को कि
*आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ा
पंजाब की जनता के साथ शिवजी से भी भगवंत मान को फिर से स
पंजाब पुलिस के पांच जवानों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से
*पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने काले धुएं के खिलाफ का
जो राष्ट्र अपने इतिहास को नहीं जानता और उस पर गर्व नही
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आरडीएफ पर बय
"विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" पर भाजपा पंजाब प्रदेश अध

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51389045

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us