*कांग्रेस नेताओं को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए–रवि बत्रा*
कांग्रेस पार्टी की ओर से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के कथित अपमान के विरोध में जिला भाजपा के प्रधान सुनील मौदगिल के निर्देशानुसार जिला भाजयुमो के प्रधान रवि बत्रा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान संजय तलवाड़ के कार्यालय के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना रोष व्यक्त किया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला भाजयुमो प्रधान रवि बत्रा ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा राष्ट्रीय गीत है। स्वतंत्रता दिवस जैसे पावन अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की ओर से इसके प्रति कथित तौर पर किए गए अपमानजनक व्यवहार से देशवासियों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।
रवि बत्रा व भाजपा युवा नेताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य वीरों ने ‘वंदे मातरम’ को प्रेरणा का स्रोत बनाया और इसी भावना ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की। ऐसे राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े गीत के प्रति किसी भी प्रकार की असम्मानजनक टिप्पणी या व्यवहार को देशवासी स्वीकार नहीं कर सकते।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के इस रवैये से यह सवाल खड़ा होता है कि क्या कांग्रेस वास्तव में देश के राष्ट्रीय प्रतीकों और स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का सम्मान करती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ‘वंदे मातरम’ का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रवि बत्रा व भाजपा युवा नेताओं ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मांग की कि वे देशवासियों की भावनाओं को समझते हुए इस मामले में सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दें और यदि उनकी ओर से राष्ट्रीय गीत का अपमान हुआ है तो देश की जनता से माफी मांगें।उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, राष्ट्रीय सम्मान और देश की एकता-अखंडता के मुद्दों पर हमेशा मजबूती से खड़ी रही है और आगे भी देश के सम्मान से जुड़े किसी भी विषय पर आवाज बुलंद करती रहेगी।
धरने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम का अपमान नहीं सहेंगे’, ‘भारत माता की जय’ सहित विभिन्न नारे लगाकर अपना रोष व्यक्त किया।ओर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् भी गाया।
इस अवसर पर जिला भाजपा के पूर्व प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल, जिला भाजपा उप प्रधान नवल जैन, सचिव दीपक गोयल,कोषाध्यक्ष बॉबी जिंदल,अतुल जैन, भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा,जिला भाजयुमो उप प्रधान नवीन सैनी, कपिल कत्याल,अजिंदर सिंह, मनीष शर्मा,मुकेश गौतम, प्रमोद कुमार, सौरव कपूर, यज्ञ दत्त, मृगबीर सिंह, मिट्ठू चड्ढा, साहिल दुग्गल सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।