हर बूथ कांग्रेस मज़बूत – बठिंडा बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी के भीतर मौजूद गद्दारों से सावधान रहने की चेतावनी दी

Aug3,2026 | Jagrati Lahar Bureau | New Delhi



कहा: आप ने पंजाब को तबाह कर लूट लिया

वड़िंग ने चन्नी के समर्थन में लगे नारों का स्वागत किया

कहा: चन्नी कांग्रेस के सम्मानित नेता


एआईसीसी महासचिव पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी के भीतर मौजूद गद्दारों से सावधान रहने की चेतावनी देते हुए, कहा है कि ऐसे लोग पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव केवल उम्मीदवार नहीं, बल्कि पूरा पार्टी संगठन मिलकर लड़ेगा।

इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में लगे नारों का स्वागत करते हुए, कहा कि वह पार्टी के सबसे वरिष्ठ और सम्मानित नेताओं में से एक हैं।

यहां आयोजित 'हर बूथ मज़बूत' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, बघेल ने जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2026 को 'संगठन सृजन साल' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, ताकि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की ओर से जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करने के बाद ही की गई है।

इस दौरान पार्टी के भीतर मौजूद गद्दारों से सावधान रहने की चेतावनी देते हुए, बघेल ने वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का हवाला दिया, जो अक्सर कांग्रेस के भीतर अन्य पार्टियों के "स्लीपर सेल" के बारे में चेतावनी देते रहे हैं।

बघेल ने जोर देते, कहा कि पंजाब सहित पूरे देश में आगामी चुनाव केवल उम्मीदवार नहीं, बल्कि पूरा संगठन लड़ेगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना सबसे जरूरी है और यदि बूथ जीते जाएंगे तो चुनाव भी जीते जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को हराना और सत्ता से हटाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है, क्योंकि इसने पंजाब को न केवल अराजकता की ओर धकेला है, बल्कि राज्य को जमकर लूटा भी है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में कोई भी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। राज्य में गैंगस्टरों का राज है और दिन-दहाड़े लोगों की हत्याएं हो रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार के शासन में रेत माफिया, भू-माफिया समेत कई तरह के माफिया सक्रिय हो गए हैं और पंजाब को बेरहमी से लूटा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार भी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और वह देश की सारी संपत्ति दो कारोबारियों के हवाले करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार इस हद तक बढ़ गया है कि श्रीराम मंदिर में आए दान की राशि को भी नहीं बख्शा गया।

इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट और मजबूत है तथा आगामी चुनाव जीतने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री का चयन मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और भूपेश बघेल करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में लगे नारों का स्वागत करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या ये नारे पाकिस्तान के समर्थन में लगाए गए हैं? उन्होंने कहा कि चन्नी पार्टी के वरिष्ठ और सम्मानित नेता हैं तथा पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि चन्नी इस समय पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हैं, जो पार्टी का सबसे प्रभावशाली पद है। उन्होंने याद दिलाया कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी मुख्यमंत्री बनने से पहले चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं।

वड़िंग ने कहा कि आज के समय में चुनाव केवल माइक्रो मैनेजमेंट के जरिए ही जीते जा सकते हैं, इसलिए जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करना बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर एआईसीसी सचिव रविंद्र दलवी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस दौरान वक्ताओं ने जिला कांग्रेस बठिंडा (शहरी) के अध्यक्ष राजन गर्ग तथा जिला कांग्रेस बठिंडा (देहाती) के अध्यक्ष प्रीतम सिंह कोटभाई को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी के साथ सफल कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी।

Raja-Warring-Vs-Charanjit-Singh-Channi-Har-Booth-Majboot-Bathinda-Congress-Meeting



TOP HEADLINES


पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान
पंजाब में पुलिस अधिकारियों के थोक तबादले
पंजाब में 12 Ips अधिकारियों के तबादले
*‘वंदे मातरम’ के अपमान के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस
हरियाणा लोक भवन में ‘एट होम’ का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई को
किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान पर खनौरी बॉर्डर सील
पंजाब पुलिस ने पुलिस प्रतिष्ठान पर हमले की साजिश को कि
आई.पी.आर.ओ. अमनप्रीत सिंह मनौली के पिता मनजीत सिंह मनौ
पांचवें दिन भी जारी रही शाहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्
राम नाम कठिन हालात में सही मार्ग चुनने की शक्ति देता
कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौ
पंजाब पुलिस ने पुलिस प्रतिष्ठान पर हमले की साजिश को कि
*आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ा
पंजाब की जनता के साथ शिवजी से भी भगवंत मान को फिर से स
पंजाब पुलिस के पांच जवानों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से
*पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने काले धुएं के खिलाफ का
जो राष्ट्र अपने इतिहास को नहीं जानता और उस पर गर्व नही
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आरडीएफ पर बय
"विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" पर भाजपा पंजाब प्रदेश अध

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51389576

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us