"विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" पर भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने जालंधर में निकाली मौन यात्रा
Aug14,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Jalandhar/chandigarh
भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में आज "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" के अवसर पर भगवान श्री राम चौंक चौक से लेकर भगवान बाल्मिकी चौंक तक मौन यात्रा निकालकर 1947 के विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले और घर-बार छोड़ने को मजबूर हुए लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर श्री ढिल्लों ने कहा कि विभाजन के समय देश दो हिस्सों में बंटा, लेकिन इसका सबसे बड़ा दर्द पंजाब और पंजाबियों ने झेला। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती दो टुकड़ों में बंट गई, हजारों पंजाबी परिवार उजड़ गए, अपने घर-बार, जमीन-जायदाद और अपनों को पीछे छोड़कर आना पड़ा। शायद ही कोई पंजाबी परिवार होगा जिसने विभाजन का दंश न झेला हो यह जख्म आज भी पंजाब की सामूहिक स्मृति में जिंदा है।
श्री ढिल्लों ने कहा कि विभाजन का दर्द भारत माता के सीने पर लगा वह घाव है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 14 अगस्त को "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" के रूप में घोषित कर उन असंख्य बलिदानियों और पीड़ितों को सम्मान दिया है, जिनके त्याग और संघर्ष को दशकों तक इतिहास के पन्नों में उचित स्थान नहीं मिला।
श्री ढिल्लों ने आगे कहा कि नई पीढ़ी को विभाजन की विभीषिका से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि समाज को बांटने वाली ताकतों को फिर कभी सिर उठाने का मौका न मिले।
इस मौके पर पंजाब प्रभारी नरेंद्र रैना,
मनोरंजन कालिया, राकेश राठौर, जिलाध्यक्ष अशोक सरिन हिक्की, सुशील रिंकू, सीतल अंगुराल, करमजीत चौधरी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-vandsantrasyaadgaridivas-partitionhorrorsremembranceday-punjabbjp-kewalsinghdhillon-jalandhar-partition1947-punjabhistory-silentmarch-partitionmemories-kartarpurcorridor