गोली चलने की घटना की कड़ी निंदा की दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा
कुमार सोनी
अमृतसर, 14 अगस्त: श्री अकाल तख्त साहब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर के बाहर गोली चलने की घटना की जानकारी मिलने के बाद पंजाब के पूर्व मंत्री एवं विधायक स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर ज्ञानी जी से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। विधायक धालीवाल ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा इस घटना के दोषियों और साजिशकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी तथा घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने ज्ञानी जी के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और सदैव चढ़दी कला में रहने की कामना की।