* सर्मथन में पंहुचे दो दर्जन संगठनो के प्रतिनिधि , नहीं खुली प्रशासनिक अधिकारियो की नींद
लुधियाना। शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट की तरफ से स्थानीय नौघरा स्थित शहीद की जन्म स्थली पर क्रमवार भूख हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। तीसरे दिन की भूख हड़ताल को सर्मथन देने के लिए तो दो दर्जन से ज्यादा संगठनो के प्रतिनिधि पंहुचे मगर प्रशासनिक अधिकारी इस भूख हड़ताल बेखबर रहे। शहीद के वंशज अशोक थापर के साथ शुक्रवार को क्रमवार हड़ताल पर बैठे त्रिभुवन थापर, प्रमोद थापर,पाली सहजपाल, आशीष बौनी ने एक स्वर में राज्य सरकार व जिला प्रशासन के शहीद सुखदेव के प्रति उदासीन रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में शुक्रवार को एक प्रौजैक्ट का उदघाटन करने के दौरान एक विशेष समुदाय के से संबधित शहीद भगत के नाम की तो कई बार शपथ लेने की बात अपने भाषण के दौरान की मगर लुधियाना की धरती पर जन्म लेने वाले शहीद भगत सिंह के साथी शहीद सुखदेव थापर का नाम लेना भी शायद भूल गए। उन्होने नाराजगी भरे अंदाज में कहा शहीदों के नाम पर राजनिति करने वाले मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद सुखदेव को याद करना ही भूल गए। शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट की युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के पौत्र त्रिभुवन थापर ने कहा लुधियाना रेलवे स्टेशन का नाम शहीद सुखदेव थापर के नाम पर रखने की मांग व चौड़ा बाजार से लंबा संघर्ष करके हासिल किए जन्म स्थली के सीधे रास्ते के निर्माण तक संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर सुनील ठाकुर, कुंवरंजन सिंह, राकेश बुद्धिराजा, शिवेंद्र एबोट, हैरी विरदी, पुनीत कुमार, चेतन मल्होत्रा, अजय धोनी , हिमांशु पराशर, ऐडवोकेट आर के मौर्य, ऐडवोकेट अमित टंडन, हरीश ग्रोवर, सौरभ मिसर, प्रगट सिंह, लवली थापर, गौरव कुमार उपस्थित रहे