हर बूथ मजबूत – संगरूर कांग्रेस द्वारा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान

Aug1,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Sangrur

पंजाब भाजपा-आप की दोहरी मार झेल रहा है: बघेल

कहा: दोनों सरकारें जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं

चाहे आप जनता में कितने भी लोकप्रिय हों, बूथ प्रबंधन के बिना चुनाव नहीं जीत सकते: वड़िंग

कांग्रेस द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को लोग आज भी याद करते हैं: सिंगला


 कांग्रेस नेताओं ने पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने व अधिक से अधिक लोगों तक व्यक्तिगत रूप से पहुंच बनाने का आह्वान किया। यहां आयोजित ‘हर बूथ मजबूत’ कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चाहे वे जनता में कितने भी लोकप्रिय क्यों न हों, मजबूत और सुव्यवस्थित बूथ प्रबंधन के बिना चुनाव नहीं जीता जा सकता।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, एआईसीसी महासचिव पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस को एक बेहतर और जनहितैषी विकल्प के रूप में बड़ी उम्मीदों के साथ देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग अब सभी पार्टियों की सरकारों का अनुभव कर चुके हैं और वे स्वयं तय कर सकते हैं कि किस पार्टी ने उन्हें सबसे बेहतर सरकार दी।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोग एक ओर केंद्र की भाजपा सरकार और दूसरी ओर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की दोहरी मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा नफरत और विभाजन की राजनीति करती है, वहीं रोजगार पैदा करने और महंगाई पर नियंत्रण पाने में भी विफल रही है।

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर पंजाब की आप सरकार भी हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और गैंगस्टरों में कानून का कोई डर नहीं रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को गैंगस्टरों को फिरौती देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है और जो उनकी बात नहीं मानता, उसकी दिनदहाड़े हत्या कर दी जाती है।

पार्टी में एकता की अपील करते हुए, बघेल ने कहा कि छोटे-मोटे मतभेद हर पार्टी में होते हैं और बड़े लक्ष्य के लिए इन्हें आपसी सहमति से दूर किया जा सकता है। उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि कांग्रेस को आप, भाजपा और अकालियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और अधिक मजबूत होकर उभरेगी, क्योंकि सभी का एक ही उद्देश्य पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाना है।

इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस बेहद मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 13 में से 7 सीटें जीतकर आप और भाजपा को हराया था। पंजाब में सत्ता में होने और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के बावजूद आप केवल तीन सीटें ही जीत सकी, जबकि भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में आप सरकार सरकारी मशीनरी का वैसा दुरुपयोग नहीं कर पाएगी, जैसा वह उप चुनावों में करती रही है।

वड़िंग ने पार्टी को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए, कहा कि जब तक बूथ स्तर पर संगठन मजबूत नहीं होगा, तब तक कोई भी नेता चाहे कितना भी लोकप्रिय क्यों न हो, चुनाव नहीं जीत सकता। उन्होंने दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का उदाहरण देते हुए, कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय होने के बावजूद वे मजबूत बूथ मैनेजमेंट के अभाव में 60 हजार से अधिक वोटों से चुनाव हार गए थे।

वहीं पर, एआईसीसी के संयुक्त कोषाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि पंजाब के लोग राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को अब यह एहसास हो गया है कि केवल कांग्रेस ही अच्छा और जनहितैषी प्रशासन दे सकती है। उन्होंने कहा कि आप पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है और लोग उसके नेताओं की वास्तविकता देख चुके हैं।

इस अवसर पर विजय इंदर सिंगला के अलावा, बीबी राजिंदर कौर भट्टल, राजिंदर दीपा, दुर्लभ सिद्धू, दलवीर गोल्डी, शुभम शर्मा, जगदेव गग्गा और कई अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

-Harr-Booth-Mazboot-sangrur-Congress-Clarion-Call-For-Strengthening-At-Grassroots



TOP HEADLINES


*आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ा
पंजाब की जनता के साथ शिवजी से भी भगवंत मान को फिर से स
पंजाब पुलिस के पांच जवानों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से
*पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने काले धुएं के खिलाफ का
जो राष्ट्र अपने इतिहास को नहीं जानता और उस पर गर्व नही
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आरडीएफ पर बय
"विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" पर भाजपा पंजाब प्रदेश अध
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की कड़ी निंदा, अकाली नेताओं न
विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने ज्ञानी रघबीर सिंह से मुल
तीज के रंग में रंगा पंजाब, महिलाओं के उत्साह ने दिखाया
*पंजाब सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 27 प्रत
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा अमृतसर मे फहराएंगे राष्ट्रीय
माँ बगलामुखी धाम में हुआ सर्व कष्ट निवारण यज्ञ
बुड्ढे नाले की जल्द होगी सफाई, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह
शहीद की जन्म स्थली पर क्रमवार भूख हड़ताल शुक्रवार को त
डीसीपी रूपिंदर सिंह Ips द्वारा विभिन्न पाबंदियों के नि
लुधियाना केंद्रीय जेल में अचानक चेकिंग
*स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सुरक
*नन्हे-मुन्नों से युवा पीढ़ी तक, इनोसेंट हार्ट्स ने दे
इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51373472

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us