माँ बगलामुखी धाम में हुआ सर्व कष्ट निवारण यज्ञ
Aug14,2026
| Vishal | Ludhiana
* हजारों भक्तों ने आहुतियां डालकर माँ से मांगी सुख-शांति और समृद्धि की कामना
लुधियाना(विशाल):-। लुधियाना पक्खोवाल रोड स्थित माँ बगलामुखी धाम में महंत प्रवीण चौधरी जी के पावन सानिध्य में सर्व कष्ट निवारण यज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। यज्ञ में हजारों की संख्या में भक्तों ने पहुंचकर आहुतियां डालीं और माँ बगलामुखी के चरणों में प्रार्थना की कि माँ सभी के कष्ट दूर कर जीवन में सुख ही सुख भरें। माँ बगलामुखी की महिमा का वर्णन करते हुए महंत प्रवीण चौधरी जी ने कहा कि _माँ बगलामुखी अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर कर उन्हें शत्रुओं पर विजय दिलाती हैं। जो भी सच्चे मन से माँ की शरण में आता है, माँ उसकी झोली खुशियों से भर देती हैं। इस अवसर पर इस अवसर पर मनप्रीत छतवाल,सुनील महाजन,रमन घई,जतिन्द्र सूद,मोहित सूद,सुधीर महाजन,गौरव कालिया,सुनील हांडा,जतिन सूद,संदीप सूद,तरुण चौधरी,परमवीर चौधरी,नरिन्द्र सिंगला, इकबाल सिंह ,बलजीत त्रिखा,गौतम सचदेवा,नरिन्द्र महाजन,अंकुश सिंगला,चेतन टंडन,साहिल सिंगला, राज सोंलकी,पंकज गुप्ता,दीपक गर्ग, दिनेश रल्ली, वरूण जैन, मनीष गुप्ता,विजय गुप्ता,प्रवेश चड्ढा ,रमन शर्मा, आदित्य गुप्ता,वरुण चोपड़ा, तुषार बंसल,धीरज गुप्ता,जनकराज सिंगला,बौबी मक्कड़,नितेश सूद,राकेश पासी ,गुनीत खैरा,अजय जैन,रविन्द्र सिंह वालिया,तेजिन्द्र मिगलानी, वरुण दत्त,भूपिन्द्र सिंह,वेद लूथरा,वरूण शर्मा,पवन पारिक, अनुज वधवा,आशूतोष गुप्ता,प्रदीप टाटा आर्यन चड्ढा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
भगवान भोलेनाथ का किया रुद्राभिषेक
मां बगलामुखी धाम मे भगवान भोले नाथ के अति प्रिय सावन महीने में माँ बगलामुखी धाम में प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया जा रहा है।
मंदिर परिसर बम बम भोले के जयकारों से शिवमय हो रहा है महंत प्रवीण चौधरी जी ने सावन माह में भोले नाथ की पूजा-अर्चना की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि सावन में शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करने से मनुष्य को मनचाहा फल प्राप्त होता है। रुद्राभिषेक से घर में सुख-शांति आती है और सभी प्रकार के संकट दूर होते हैं।"
-maabaglamukhidham-sarvkashtnivaranyagya-ludhiana-baglamukhimata-rudrabhishek-sawanspecial-sanatandharma