पंजाब पुलिस ने पुलिस प्रतिष्ठान पर हमले की साजिश को किया नाकाम; अमृतसर में आईईडी बरामद

Aug16,2026 | Rahul Soni | Amritsar/chandigarh


— स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार बम डिस्पोजल स्क्वाड द्वारा विस्फोटक सामग्री को निष्क्रिय किया गया: डीजीपी गौरव यादव

— आईईडी के साथ इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, बैटरी, टाइमर और लोहे का बॉक्स भी बरामद किया गया: एसएसपी कंवलप्रीत चहल

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि को मोम से लिपटे एक पैकेट, जिसमें 690 ग्राम वजन वाला एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के साथ-साथ एक इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, बैटरी, टाइमर और लोहे का बॉक्स था, की बरामदगी के साथ पुलिस प्रतिष्ठान को निशाना बनाने की एक आतंकवादी साजिश को नाकाम कर दिया है।

डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने कहा कि जब्त किए जाने के बाद इस विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार संभाला गया और बम डिस्पोजल स्क्वाड द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया। उन्होंने कहा, "अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने देश विरोधी तत्वों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संभावित खतरे को टाल दिया है।"

डीजीपी ने कहा कि इस साजिश को रचने वाले लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमृतसर ग्रामीण कंवलप्रीत सिंह चहल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चेकिंग प्वाइंट्स पर पहले ही जांच तेज कर दी गई थी और सरकारी संस्थानों पर भी करीबी नजर रखी जा रही थी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में, 15-16 अगस्त, 2026 की रात को, जब एएसआई कुलबीर सिंह रात के समय गश्त कर रहे थे तो पुलिस चौकी गग्गोमाहल के अधिकार क्षेत्र में एक संदिग्ध काले रंग का, मोम से लिपटा पैकेट मिला। उन्होंने बताया कि जांच करने पर, इसमें संदिग्ध आईईडी के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, एक बैटरी, एक टाइमर और एक लोहे का डिब्बा पाया गया।

एसएसपी ने बताया कि मौके पर बम डिस्पोजल स्क्वाड को बुलाया गया और विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही सुरक्षित ढंग से नष्ट कर दिया गया, जबकि बाकी बची वस्तुओं को पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

इस संबंध में, एफआईआर नंबर 162 दिनांक 16.08.2026 को अमृतसर ग्रामीण के थाना रामदास में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत दर्ज की गई है।
-----------

-punjabpolice-amritsarpolice-iedrecovered-punjabcrime-policesecurity



TOP HEADLINES


पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान
पंजाब में पुलिस अधिकारियों के थोक तबादले
पंजाब में 12 Ips अधिकारियों के तबादले
*‘वंदे मातरम’ के अपमान के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस
हरियाणा लोक भवन में ‘एट होम’ का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई को
किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान पर खनौरी बॉर्डर सील
पंजाब पुलिस ने पुलिस प्रतिष्ठान पर हमले की साजिश को कि
आई.पी.आर.ओ. अमनप्रीत सिंह मनौली के पिता मनजीत सिंह मनौ
पांचवें दिन भी जारी रही शाहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्
राम नाम कठिन हालात में सही मार्ग चुनने की शक्ति देता
कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौ
पंजाब पुलिस ने पुलिस प्रतिष्ठान पर हमले की साजिश को कि
*आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ा
पंजाब की जनता के साथ शिवजी से भी भगवंत मान को फिर से स
पंजाब पुलिस के पांच जवानों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से
*पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने काले धुएं के खिलाफ का
जो राष्ट्र अपने इतिहास को नहीं जानता और उस पर गर्व नही
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आरडीएफ पर बय
"विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" पर भाजपा पंजाब प्रदेश अध

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51389584

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us