पांचवें दिन भी जारी रही शाहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट की तरफ से क्रमवार भूख
Aug16,2026
| Vishal | Ludhiana
लुधियाना । स्थानीय नौघरा स्थित शहीद की जन्म स्थली पर शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट की तरफ से क्रमवार भूख हड़ताल रविवार में प्रवेश कर गई। स्वंतत्रता संग्राम में देश की आजादी के लिए फांसी की फंदा चूमने वाले शहीद सुखदेव थापर की आत्मा पलकें बिछा कर आप सुप्रीमों अरविन्द केजरीवाल , पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसौदियां के दर्शनो को तरसती रही। शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना में एक प्रौजैक्ट का उदघाटन करने पंहुचे थे। वहीं केजरीवाल शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली से कुछ सौ मीटर की दूरी पर दरेसी मैदान में हिन्दू वोट बैंट पक्का करने के उद्देश्य से आयोजित एक शाम शिव के नाम के मंच पर देर रात तक सरकार की उपलब्धियों का व्याख्यान कर रहे थे। दूसरी शहीद सुखदेव अपनी जन्म स्थली से चंद कदम दूरी पर मौजूद केजरीवाल ने शहीद की जन्म स्थली पर जाना मुनासिब नहीं समझा। उपरोक्त आरोप जन्म स्थली पर चौथे दिन की क्रमवार भूख हड़ताल पर बैठे शहीद सुखदेव थापर के वंशजो अशोक थापर व त्रिभुवन थापर ने उपस्थित समाज सेवी संगठनों के प्रतिनिधियो को संबोधित करते हुए लगाए। थापर ने कहा शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में एक प्रौजैक्ट का उदघाटन करने के उपरांत जनसभा में शहीद ए आजम भगत सिंह का नाम के कई बार लिया। मगर लुधियाना की धरती पर जन्म लेने वाले भगत सिंह साथी सुखदेव थापर का नाम लेना ही भूल गए। शहीद सुखदेव के प्रति राज्य सरकार उदासीन रवैया राजनिति का खेल है या इसके पीछे कोई और छुपा ऐजंडा है। इस अवसर पर आशीष बोनी , पाली सहजपाल, प्रमोद थापर , राकेश बुद्धिराजा, पुनीत कुमार , हैरी विरदी, एडवोकेट अमित टंडन , परगट सिंह , हरीश ग्रोवर , ललित मेहरा, तुषार धीमान , आकाश तिवारी, लवप्रीत सिंह, पंकज कुमार, विकी , सचिन सोलंकी अहमदाबाद से, भार्गव ठाकुर, कुकरंजन सिंह , राजेश राणा , जयंत पूरी, भूपेंद्र पाल सिंह, शुभम गुड्डू सिंह, उपस्थित रहे ।
-shaheedsukhdevthapar-sukhdevthaparmemorialtrust-ludhiananews-sequentialhungerstrike-naughera-punjabnews-bhagwantmann-arvindkejriwal