ग्रीन लैंड स्कूल के कराटे खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप में जीते 18 पदक
Aug31,2026
| Gautam Jalandhari | Ludhiana
लुधियाना, 31 अगस्त। ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, जालंधर बाईपास, लुधियाना के कराटे खिलाड़ियों ने पंजाब स्कूल्स डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने 6 गोल्ड, 5 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज़ मेडल जीते।
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 19 से 22 अगस्त 2026 तक लुधियाना में आयोजित इस चैंपियनशिप में जिले के विभिन्न जोन के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ग्रीन लैंड स्कूल के खिलाड़ियों ने पीएयू जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया।
पदक विजेता खिलाड़ी
अंडर-14 लड़कियाँ
अंडर-17 लड़कियाँ
स्नेहा — 32 किग्रा — गोल्ड
पारिका — 64 किग्रा — गोल्ड
जसमन — 36 किग्रा — ब्रॉन्ज़
आन्या पुरी — 40 किग्रा — ब्रॉन्ज़
अनुप्रिया — 48 किग्रा — ब्रॉन्ज़
लियोनी — +68 किग्रा — ब्रॉन्ज़
अंडर-19 लड़कियाँ
अंडर-17 लड़के
आरव बेदी — 82 किग्रा — गोल्ड
खुशाल शर्मा — 66 किग्रा — सिल्वर
जयदीप — 35 किग्रा — ब्रॉन्ज़
हर्षित मित्तल — +82 किग्रा — सिल्वर
अंडर-19 लड़के
जय कुमार — 40 किग्रा — गोल्ड
साहिल नय्यर — 78 किग्रा — गोल्ड
युवराज अरोड़ा — +82 किग्रा — सिल्वर
मोहित — 54 किग्रा — ब्रॉन्ज़
शुभम — 82 किग्रा — ब्रॉन्ज़
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
शानदार प्रदर्शन के आधार पर रवलीन (अंडर-14), स्नेहा और पारिका (अंडर-17) तथा आरव बेदी (अंडर-17), जय कुमार और साहिल नय्यर (अंडर-19) का चयन राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में लुधियाना जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया है।
स्कूल के चेयरमैन एवं डायरेक्टर डॉ. राजेश रुद्रा और प्रधानाचार्य श्रीमती बलदीप पंधेर ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों और कराटे कोच श्रीमती लक्ष्मी राव को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-greenlandludhiana-karatechampionship2026-ludhianasports-punjabschoolsports-karatenews-goldmedals-punjabnews