नितिन नबीन की टीम में हरियाणा के चार नेताओ को अहम जिम्मा मिला
Aug17,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़,17अगस्त। भाजपा की राष्ट्रीय टीम में हरियाणा से दो राज्यसभा सदस्यों समेत चार नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।दोनों राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया और सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री का जिम्मा सौंपा गया है।गुरुग्राम के अरुण यादव को सोशल मीडिया का राष्ट्रीय प्रभारी बनाया गया है।भाजपा नेता सुधा यादव के बेटे सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह संयोजक बनाया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। नई टीम में हरियाणा को खास अहमियत दी गई है। राज्यसभा सदस्य और करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया को भी राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
गुरुग्राम के अरुण यादव को पार्टी ने सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक का दायित्व सौंपा है। संजय भाटिया लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। करनाल से सांसद रहने के दौरान भी संगठन में उनकी पकड़ मजबूत रही। पार्टी की ओर से उन्हें पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव समेत अलग-अलग राज्यों के चुनावों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी जाती रही हैं।
चुनावी प्रबंधन और संगठन के कामकाज में उनकी सक्रियता को देखते हुए अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। राज्यसभा सदस्य रहते हुए राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने से उनका राजनीतिक कद भी बढ़ा है। वहीं, हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया को भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।
हरियाणा के संगठन और राजनीतिक परिस्थितियों से पिछले समय में करीब से जुड़े रहे पूनिया अब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक कामकाज में अहम भूमिका निभाएंगे। गुरुग्राम के अरुण यादव को सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाया जाना भी हरियाणा के लिए महत्वपूर्ण है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भाजपा के प्रचार-प्रसार और सोशल मीडिया रणनीति को मजबूत करने में अब उनकी भूमिका बढ़ेगी। । इसके अलावा भाजपा की राष्ट्रीय टीम में हरियाणा से भाजपा नेता सुधा यादव के बेटे सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह संयोजक का दायित्व मिला है।
-nayabsinghsaini-haryana-industrialdevelopment-manufacturinghub-logisticshub-hisarimc-nangalchaudhary