अकाली दल ने 8 जिलों में जनरल काउंसिल सदस्यों का किया ऐलान
Aug31,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
चंडीगढ़, 31 अगस्त। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुए 8 जिलों के जनरल काउंसिल सदस्यों की पहली सूची जारी की।
पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि सूची में जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए काम करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। बठिंडा, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला, रूपनगर और संगरूर जिलों के सदस्यों की घोषणा की गई है।
पार्टी ने कहा कि बाकी सदस्यों की घोषणा जल्द की जाएगी।
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.