पंजाब परिवहन विभाग ने डी.एल. और आर.सी. सेवाओं में 99% से अधिक समय पर निपटारा सुनिश्चित किया: हरपाल सिंह चीमा

Aug19,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



परिवहन विभाग ने 18.27 लाख डी.एल. और आर.सी. आवेदनों में केवल 0.36% बकाया दर्ज किया, भगवंत मान सरकार नागरिक-केंद्रित और सुगम सेवाओं को दे रही है प्राथमिकता: हरपाल सिंह चीमा

2.71 लाख आवेदन प्राप्त होने के बावजूद ड्राइविंग लाइसेंस सेवाओं में केवल 1.06% बकाया दर्ज: हरपाल सिंह चीमा

हरपाल सिंह चीमा ने बैठक के दौरान अधिकारियों को कार्यक्षमता बनाए रखने और निर्धारित समय-सीमा से अधिक बकाया सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के दिए निर्देश


लोगों को समय पर और जवाबदेह सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने के भगवंत मान सरकार के संकल्प को उजागर करते हुए पंजाब के परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को घोषणा की कि पंजाब परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस (डी.एल.) और पंजीकरण प्रमाणपत्र (आर.सी.) सेवाओं में कुल बकाया दर को घटाकर मात्र 0.36% कर दिया है, जिससे बकाया मामले 1% के मानक से काफी नीचे रहे हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय प्रदर्शन समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद विवरण साझा करते हुए परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "इस मूल्यांकन में 'पंजाब ट्रांसपेरेंसी एंड अकाउंटेबिलिटी इन डिलीवरी ऑफ पब्लिक सर्विसेज एक्ट, 2018' के तहत अधिसूचित 12 प्रमुख सार्वजनिक सेवाओं को शामिल किया गया। इस समीक्षा बैठक में राज्य परिवहन आयुक्त परनीत शेरगिल सहित पंजाब भर के उप मंडल मजिस्ट्रेट-सह-लाइसेंसिंग एवं पंजीकरण प्राधिकारियों और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (आर.टी.ओ.) ने भाग लिया।"

उन्होंने जोर देकर कहा, "भगवंत मान सरकार नागरिक-केंद्रित शासन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां बिना किसी प्रशासनिक बाधा के सार्वजनिक सेवाएं कुशलतापूर्वक प्रदान की जाती हैं।"

विभाग के प्रदर्शन के आंकड़े साझा करते हुए परिवहन मंत्री ने बताया, "1 जनवरी से 17 अगस्त 2026 के दौरान विभाग को पंजीकरण प्रमाणपत्रों के लिए 15,55,958 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से निर्धारित समय-सीमा के बाद केवल 3,673 आवेदन ही बकाया रहे, जिससे बकाया दर मात्र 0.24% दर्ज की गई। इसी प्रकार ड्राइविंग लाइसेंस के लिए प्राप्त 2,71,146 आवेदनों में से केवल 2,871 मामले ही बकाया थे, जो कि केवल 1.06% की कम बकाया दर को दर्शाता है।"

संयुक्त आंकड़ों को उजागर करते हुए मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आगे कहा, "इस अवधि के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाणपत्र सेवाओं के लिए प्राप्त कुल 18,27,104 आवेदनों में से निर्धारित समय के बाद केवल 6,544 मामले ही बकाया थे, जिससे समग्र बकाया दर केवल 0.36% रह गई है। ये आंकड़े विभाग की निरंतर निगरानी और सुव्यवस्थित निपटान प्रणाली का स्पष्ट प्रमाण हैं।"

अधिकारियों को कार्यक्षमता के इसी मानक को बनाए रखने के निर्देश देते हुए परिवहन मंत्री ने कहा, "सभी लाइसेंसिंग और पंजीकरण प्राधिकारियों और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी इस कार्यक्षमता के बेंचमार्क को बनाए रखें और यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित समय-सीमा के बाद बकाया सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। राज्य के सभी नागरिकों को पारदर्शी, समय पर और परेशानी रहित प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकारी अपने-अपने स्तर पर सख्त आंतरिक निगरानी जारी रखें।"

-harpalsinghcheema-punjabtransportdepartment-drivinglicence-registrationcertificate-punjabgovernment-citizencentricgovernance-bhagwantmanngovernment



TOP HEADLINES


*मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सेप्सिस और सेप्टिक शॉक
लुधियाना में Aap-bjp आमने-सामने, भाजपा दफ्तर के बाहर ब
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने के विरोध में Aap का लु
*जनता का पैसा जनता को वापस दे रही ‘‘आप’’ सरकार- भगवंत
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट चुनाव में एएसएपी का शानदार
कानून से ऊपर कोई नहीं, पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़ि
2027 के मैनीफैसटो की शुरुआत अमृतसर से; जनता और नेता मि
Ncsc के गिरफ्तारी आदेश पर भड़के राजा वड़िंग, बोले- मुद
*पंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में वृद्धि दर्
कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ और इंदु नरवाल के खिलाफ वि
आठ महीनों में 85,000 से अधिक बच्चे छतबीड़ चिड़ियाघर दे
जनकपुरी में तड़के घर के बाहर खड़ी इंश्योरेंस मैनेजर की
Pu छात्र परिषद चुनाव में Abvp की जीत, अंकित बिधान अध्य
राज़ा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ीं, 5 दिन में आरोपियों की
हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी कांग्र
विधानसभा हलका फिल्लौर से सरवण सिंह फिल्लौर पुनर्जीवित
सेंट्रल ग्राउंडवाटर बोर्ड का डेटा इस बात का सबूत है कि
Abvp की जीत पर Aap/asap का बड़ा सवाल: विवादित दस्तावेज
अकाली दल ने 8 जिलों में जनरल काउंसिल सदस्यों का किया ऐ
Suntec City मामले में Ed के सामने पेश नहीं हुए अनुराग

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51639901

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us