मुख्यमंत्री 21 को गुरुग्राम में जेन-जी एंटरप्रोन्योर्स के साथ करेंगे सीधा संवाद युवा उद्यमी यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

Aug19,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

      राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 19 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी 21 अगस्त को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में जेन-जी एंटरप्रोन्यार्स के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान सफल युवा उद्यमियों द्वारा अपना स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं को न केवल स्टार्टअप की स्थापना के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा बल्कि स्टार्टअप के लिए धनराशितकनीकी सहायता प्राप्त करने सहित अन्य पहलुओं के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री  की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों ने इस कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी  वीरेंद्र बड़खालसाडॉ. राज नेहरूअतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी अनुपमा एके सिंह तथा ओएसडी  विवेक कालिया भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेन-जी के साथ इस संवाद में किसी औपचारिकता के बिना युवाओं के साथ सीधा संवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की शुरूआत से लेकर समापन तक वे बिना औपचारिकतायुवाओं के साथ रहना और उनसे बात करना चाहते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में 6 मास्टर क्लास रूम स्थापित किए जाएंगे जिनमें सफल उद्यमी एक्सपर्ट के तौर पर 50-50 युवाओं के गु्रप को स्टार्टअप की स्थापना व अन्य पहलुओं के संबंध में प्रशिक्षण देंगे और उन्हें बताएंगे कि किस प्रकार किसी स्टार्टअप को जीरो से लेकर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे। बाद में इन युवाओं को एमएसएमई से लिंक किया जाएगा जहां ये स्टार्टअप का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करेंगे।
इसके अलावा इस कार्यक्रम में एक स्टार्टअप रूम भी स्थापित किया जाएगा जहां 60 सफल उद्यमी युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने के गुर बताएंगे। इस दौरान बैकों द्वारा ऋण संबंधी तथा कौशल विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा भी युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा विभागकौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी युवा उद्यमी यात्रा के अंतर्गत 2 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये बसें गुरुग्राम से चलकर प्रदेश के प्रत्येक जिला में कॉलेजविश्वविद्यालयोंआईटीआईकोचिंग संस्थानों आदि के विद्यार्थियों को स्टार्टअप व एंटरप्रोन्योशिप के संबंध में जागरूक करेगी और स्टार्टअप शुरू करने वाले छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनकी विशेष रूप से मदद करेंगी। यह यात्रा दिसंबर तक चलेगी। यात्रा के समापन पर दिसंबर में जेन-जी के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें युवा उद्यमी यात्रा’ से लाभांवित हुए युवा भागीदारी करेंगे।
 
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि युवा उद्यमी यात्रा’ के शुरू होने से पहले ही बसों का रूट तय करके यात्रा के संबंध में सभी जिलों के शिक्षण संस्थानों को अग्रिम रूप से सूचित किया जाए और जिस शिक्षण संस्थान में बस जाए वहां के विद्यार्थियों को भी यह जानकारी दी जाए कि वे अपने स्टार्टअप के आइडिया को मूर्त रूप देने के लिए किस प्रकार इस यात्रा से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यात्रा से लाभांवित युवाओं का रजिस्ट्रेशन किया जाए। उन्होंने कहा कि जहां भी युवा उद्यमी यात्रा का कार्यक्रम हो वहां प्रदर्शनी लगाई जाएऋण आदि की जानकारी देने के लिए बैंकों का स्टॉल लगवाया जाए तथा युवाओं को यह जानकारी भी दी जाए कि यदि बाद में भी वे किसी प्रकार की जानकारी लेना चाहते हैं तो उन्हें कहां संपर्क करना होगा।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि आने वाला समय नई तकनीकनई प्रौद्योगिकी और नई सोच का समय है और हमारा युवा वर्ग नौकरी मांगने से ज्यादा अपना उद्यम स्थापित कर नौकरियां पैदा करने की सोच रखता है। युवाओं की इसी सोच और उनके सपनों को साकार करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार इनकी हर संभव मदद करेगी। इस दिशा में जेन-जी के साथ आयोजित किया जाने वाला यह कार्यक्रम अपना स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।

Nayab-Singh-Saini-Haryana-New-Cm



TOP HEADLINES


*मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सेप्सिस और सेप्टिक शॉक
लुधियाना में Aap-bjp आमने-सामने, भाजपा दफ्तर के बाहर ब
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने के विरोध में Aap का लु
*जनता का पैसा जनता को वापस दे रही ‘‘आप’’ सरकार- भगवंत
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट चुनाव में एएसएपी का शानदार
कानून से ऊपर कोई नहीं, पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़ि
2027 के मैनीफैसटो की शुरुआत अमृतसर से; जनता और नेता मि
Ncsc के गिरफ्तारी आदेश पर भड़के राजा वड़िंग, बोले- मुद
*पंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में वृद्धि दर्
कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ और इंदु नरवाल के खिलाफ वि
आठ महीनों में 85,000 से अधिक बच्चे छतबीड़ चिड़ियाघर दे
जनकपुरी में तड़के घर के बाहर खड़ी इंश्योरेंस मैनेजर की
Pu छात्र परिषद चुनाव में Abvp की जीत, अंकित बिधान अध्य
राज़ा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ीं, 5 दिन में आरोपियों की
हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी कांग्र
विधानसभा हलका फिल्लौर से सरवण सिंह फिल्लौर पुनर्जीवित
सेंट्रल ग्राउंडवाटर बोर्ड का डेटा इस बात का सबूत है कि
Abvp की जीत पर Aap/asap का बड़ा सवाल: विवादित दस्तावेज
अकाली दल ने 8 जिलों में जनरल काउंसिल सदस्यों का किया ऐ
Suntec City मामले में Ed के सामने पेश नहीं हुए अनुराग

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51639863

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us