राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़ 19 अगस्त । हरियाणा सरकार ने ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत महिलाओं को मानदेय देने के लिये आय सीमा बढ़ा दी है। अब ऐसे परिवारो की महिलाओं को भी मानदेय मिलेगा जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये सालाना तक है,
सरकार का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं और बेटियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इससे उन्हें अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ परिवार में आर्थिक फैसलों में भी अधिक भागीदारी का अवसर मिलेगा। आय सीमा बढ़ाए जाने से योजना के लागरथियों की संख्या बढ़ेगी।सरकार का कहना है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना समाज और प्रदेश के विकास के लिए जरूरी है। आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं को अपने खर्चों और जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। सरकार की इस पहल को ‘सशक्त नारी, समृद्ध हरियाणा’ के लक्ष्य से जोड़कर देखा जा रहा है। योजना का विस्तार ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।आय सीमा बढ़ाए जाने से बड़ी संख्या में नए परिवार योजना के दायरे में आएंगे। इससे उन महिलाओं को भी सरकारी सहायता मिल सकेगी, जो पहले निर्धारित आय सीमा के कारण योजना का लाभ नहीं उठा पा रही थीं।सरकार की ओर से योजना के लाभ के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी शर्तों के संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।