लुधियाना में Aap-bjp आमने-सामने, भाजपा दफ्तर के बाहर बढ़ा सियासी तनाव
Sep1,2026
| Anil Passi | Ludhiana
🔥 लुधियाना में AAP-BJP आमने-सामने, भाजपा दफ्तर के बाहर बढ़ा सियासी तनाव
सज्जन कुमार मामले को लेकर AAP का प्रदर्शन, जवाब में BJP कार्यकर्ताओं ने भी लगाए नारे; भारी पुलिस बल तैनात
लुधियाना में आज एक बार फिर आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने नजर आए। सज्जन कुमार मामले को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से भाजपा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
प्रदर्शन में AAP के विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से लेकर जमीनी स्तर के वर्कर तक शामिल हुए हैं। कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
AAP कार्यकर्ताओं के भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंचने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी विरोध शुरू कर दिया। भाजपा की ओर से AAP के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है, जिससे मौके पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे से दूर रखा जा रहा है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो।
📍 लुधियाना में इस समय AAP-BJP के आमने-सामने प्रदर्शन से सियासी माहौल गर्म।
आपके हिसाब से ऐसे आमने-सामने के प्रदर्शनों को लेकर प्रशासन को क्या कदम उठाना चाहिए? 👇
👍 Like करें | ↗️ Share करें | 🔔 जागृति लहर Follow करें
-aap-bjp-ludhiananews-punjabpolitics-punjabnews-aapvsbjp-politicalnews-ludhianapolitics-sajjankumar