*पंजाब सरकार द्वारा एस.टी.पी.आई. के साथ समझौता हस्ताक्षरित; मोहाली में 29 करोड़ रुपये से स्थापित किया जाएगा न्यूरॉन 2.0 इन्क्यूबेशन सेंटर*

Aug19,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


• इन्क्यूबेशन सेंटर प्रदेश के स्टार्टअप इकोसिस्टम को और मजबूत करने के लिए साइबर सुरक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी-आधारित स्टार्टअप्स पर ध्यान केंद्रित करेगा : अमन अरोड़ा

• यह हब 50 स्टार्टअप्स को तैयार करने के साथ 2,000 पेशेवरों को उभरती हुई प्रौद्योगिकियों में देगा  प्रशिक्षण: अमन अरोड़ा


पंजाब को प्रौद्योगिकी-आधारित उद्यमिता के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में उभारने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने 29 करोड़ रुपये के निवेश से एस.टी.पी.आई. मोहाली में "स्टार्टअप पंजाब हब - न्यूरॉन 2.0" स्थापित करने के लिए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह इन्क्यूबेशन सेंटर प्रदेश के स्टार्टअप इकोसिस्टम को और मजबूत करने के लिए साइबर सुरक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी आधारित स्टार्टअप्स पर केंद्रित होगा।

यहाँ उद्योग भवन में पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री अमन अरोड़ा की उपस्थिति में यह समझौता हस्ताक्षरित किया गया। इस समझौते पर निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य-सह-पंजाब स्टार्टअप नोडल अधिकारी श्री जसप्रीत सिंह और एसटीपीआई के निदेशक श्री शैलेंद्र के. त्यागी ने हस्ताक्षर किए।

श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि यह नई सुविधा 'न्यूरॉन 1.0' की सफलता पर आधारित है, जिसके तहत 114 स्टार्टअप्स को इन्क्यूबेट (नवीन आवश्यकताओं के अनुसार तैयार) किया गया, 158 उत्पादों और 171 प्रोटोटाइप्स के विकास में सहायता की गई, जिससे लगभग 2,700 नौकरियाँ उत्पन्न हुईं। पिछले हब में से इन्क्यूबेट किए गए स्टार्टअप्स ने 251 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त किया है, जिनका कुल मूल्यांकन 2,890 करोड़ रुपये है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 12 करोड़ रुपये की सैद्धांतिक स्वीकृति दी है, जबकि एसटीपीआई द्वारा 17 करोड़ रुपये का योगदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अगले पाँच वर्षों के दौरान कम से कम 50 स्टार्टअप्स को तैयार करना और उभरती हुई प्रौद्योगिकियों में संरचित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 2,000 पेशेवरों को प्रशिक्षित करना है। इस सुविधा के तहत पात्र स्टार्टअप्स को प्रदेश की स्टार्टअप नीति के तहत लाभ लेने के लिए 'स्टार्टअप पंजाब' के तहत पंजीकरण हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि न्यूरॉन 2.0 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा एनालिटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और ऑडियो-विज़ुअल ग्राफिक्स के साथ-साथ साइबर सुरक्षा को एक कोर डोमेन के रूप में शामिल किया जाएगा। इस हब में उत्पादों के विकास और परीक्षण के लिए उन्नत सुविधाओं वाली एक समर्पित साइबर सुरक्षा लैब स्थापित की जाएगी। इस सुविधा को एक व्यापक इनोवेशन प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित करने की योजना है, जो स्टार्टअप इन्क्यूबेशन, मेंटरिंग, उन्नत बुनियादी ढाँचा, कौशल विकास, उत्पादों के व्यावसायीकरण और औद्योगिक संबंधों को बढ़ावा देगा।

श्री अमन अरोड़ा ने कहा, "न्यूरॉन 2.0 के लिए एसटीपीआई के साथ यह साझेदारी आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए उभरती हुई प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि हमारे मौजूदा क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा को जोड़कर, हम प्रदेश के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत कर रहे हैं और अपने युवाओं को भविष्य के अवसरों के लिए तैयार कर रहे हैं।"

उन्होंने बताया कि एसटीपीआई इस सुविधा का संचालन और प्रबंधन करेगी, साइबर सुरक्षा लैब का रख-रखाव करेगी और आउटरीच कार्यक्रम, हैकाथॉन, बूटकैंप और इन्वेस्टर-कॉन्टैक्ट कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। कौशल विकास प्रक्रिया में फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और एक्सपर्ट-लेवल के कार्यक्रम शामिल होंगे। स्टार्टअप पंजाब स्टार्टअप आउटरीच, मेंटरिंग और इकोसिस्टम विकास में सहायता करेगा और इस हब को सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक संगठनों से जोड़ेगा। इसके साथ ही यहाँ सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के अवसर भी प्रदान किए जाएँगे।

-startuppunjab-neuron2point0-stpi-mohali-amanarora



TOP HEADLINES


*मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सेप्सिस और सेप्टिक शॉक
लुधियाना में Aap-bjp आमने-सामने, भाजपा दफ्तर के बाहर ब
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने के विरोध में Aap का लु
*जनता का पैसा जनता को वापस दे रही ‘‘आप’’ सरकार- भगवंत
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट चुनाव में एएसएपी का शानदार
कानून से ऊपर कोई नहीं, पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़ि
2027 के मैनीफैसटो की शुरुआत अमृतसर से; जनता और नेता मि
Ncsc के गिरफ्तारी आदेश पर भड़के राजा वड़िंग, बोले- मुद
*पंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में वृद्धि दर्
कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ और इंदु नरवाल के खिलाफ वि
आठ महीनों में 85,000 से अधिक बच्चे छतबीड़ चिड़ियाघर दे
जनकपुरी में तड़के घर के बाहर खड़ी इंश्योरेंस मैनेजर की
Pu छात्र परिषद चुनाव में Abvp की जीत, अंकित बिधान अध्य
राज़ा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ीं, 5 दिन में आरोपियों की
हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी कांग्र
विधानसभा हलका फिल्लौर से सरवण सिंह फिल्लौर पुनर्जीवित
सेंट्रल ग्राउंडवाटर बोर्ड का डेटा इस बात का सबूत है कि
Abvp की जीत पर Aap/asap का बड़ा सवाल: विवादित दस्तावेज
अकाली दल ने 8 जिलों में जनरल काउंसिल सदस्यों का किया ऐ
Suntec City मामले में Ed के सामने पेश नहीं हुए अनुराग

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51639862

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us