पंजाब सरकार के हाथ क्यों कांप रहे हैं रेलवे स्टेशन का प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को भेजे
नौघरा स्थित जन्म स्थली के रास्ते का निर्माण न होना सौतेला व्यव्हार : अशोक थापर
शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली नौघरा में क्रमवार भूख हड़ताल सोमवार को छठे दिन भी जरी रही शहीद सुखदेव मैमोरियल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद सुखदेव के वंशज अशोक थापर के नेतृत्व में आशीष बोनी, पाली सहजपाल, अंगुल माथुर , अशोकी वर्मा, त्रिभुवन थापर, सुनील ठाकुर, जयंत पूरी ने भूख हड़ताल में शामिल होकर शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली के प्रति राज्य सरकार व जिला प्रशासन का बेरुखी पर रोष व्यक्त किया। अशोक थापर ने जन्म स्थली को आजाद करवाने से लेकर अब तक किए संबे संघर्ष की जानकरी देते हुए कहा स्वंतत्रता के लिए मर मिटने वाले शहीद सुखदेव थापर के हिन्दू शहीद होने के चलते पिछले 79 वर्ष में समय-समय की सभी राजनितिक पार्टियो की सरकारों सौतेला व्यव्हार किया है। शहीद सुखदेव की जन्म स्थली को कब्जा धारियों के कब्जे से मुक्त करवाने के लिए अपनी जेब से मुआवजा राशी दी । तो सरकार के पुरात्तव विभाग ने जन्म भूमि को अपने कब्जे लेकर जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी संभाली । तब से लेकर अब तक चौड़ा बाजार से सीधे रास्ते के लिए संघर्ष किया। जब सीधी रास्ता मिल गया तो उस रास्ते की कुछ सौ मीटर सडक़ निर्माण के लिए शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट पिछले 6 दिन से क्रमवार भूख हड़ताल कर रहा है। प्रतिदिन 43 हजार किलोमीटर सडक़ों के दावे करने वाले मुख्यमंत्री के विधायको से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की नींद ही नहीं खुल रही। कि वह शहीद सुखदेव की जन्म स्थली को जाने वाले रास्ते पर चार ईंटे ही लगवा दें। शहीद सुखदेव थापर के वंशज त्रिभुवन थापर और युवा अखी के प्रमुख ने कहा कि पंजाब सरकार के हाथ क्यों काम रहे हैं प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार के पास भेजने के लिए की लुधियाना रेलवे स्टेशन का नाम शहीद ए आज़म सुखदेव थापर को समर्पित किया जाए एक बार भी पंजाब सरकार द्वारा कोई कोई ठोस कदम इस देशदेशी कार्य पर नहीं उठाया गया । इस अवसर पर सुनील ठाकुर, अशोकी वर्मा, त्रिभुव्र थापर, प्रमोद थापर, आशीष बौनी, पाली सहजपाल, रोशन सिंह, जयंत पुरी, हैरी, रितूराज सिंह, अगुल माथुर, राकेश बुद्धिाराजा, हरीश ग्रोवर, रिंकू शर्मा व अन्य भी उपस्थित रहे।