*ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा*

Aug17,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


*भगवंत मान सरकार के नेतृत्व में पंजाब को मिलेंगी 1,279 नई सरकारी बसें, 20 वर्षों में सबसे बड़ा बेड़ा विस्तार: हरपाल सिंह चीमा*

*पंजाब सरकार ने ट्रांसपोर्ट माफिया का शिकंजा तोड़ा, दिल्ली एयरपोर्ट के लिए 15 प्रीमियम एयरपोर्ट बसें शुरू कीं: हरपाल सिंह चीमा*

*लम्बे समय की वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सेवा विस्तार के साथ-साथ पी.आर.टी.सी. और पनबस की आय को मजबूत किया जाएगा: हरपाल सिंह चीमा*


ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की पहुंच को बेहतर और विस्तारित करने के लिए, पंजाब के परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां घोषणा की कि इस वर्ष सितंबर के मध्य तक 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें आधिकारिक तौर पर पी.आर.टी.सी. (पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। यह घोषणा चल रहे बुनियादी ढांचे के अपग्रेडेशन और सेवा विस्तार का मूल्यांकन करने के लिए पंजाब के परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की गई एक व्यापक समीक्षा बैठक के बाद की गई। परिवहन मंत्री ने खुलासा किया कि ये पूरी तरह से निर्मित मिडी बसें आयशर द्वारा तैयार और डिलीवर की जा रही हैं।

उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान, परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने परिवहन विभाग को विशेष रूप से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता को और ऊंचा उठाने के उद्देश्य से नवीन विचार प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पी.आर.टी.सी. और पनबस दोनों की लम्बे समय की वित्तीय स्थिरता और परिचालन मजबूती सुनिश्चित करने के लिए आय के साधनों को बढ़ाने पर भी जोर दिया।

सार्वजनिक परिवहन को नया स्वरूप देने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए, उन्होंने घोषणा की कि राज्य के बेड़े में 1,279 नई बसें शामिल की जा रही हैं। उन्होंने कहा, "इससे सरकारी बसों की संख्या 2,267 से बढ़कर 3,546 हो जाएगी, जो 20 वर्षों में सबसे बड़ी वृद्धि है और पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में ले जाएगी।"

परिवहन मंत्री ने कहा कि भगवंत मान सरकार प्रवासी भारतीयों, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और आम यात्रियों के लिए संपर्क को भी मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा, "इसके हिस्से के रूप में, हमने जालंधर और लुधियाना से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए वोल्वो कोचों सहित 15 प्रीमियम एयरपोर्ट बसें चलाई हैं। इसने ट्रांसपोर्ट माफिया का शिकंजा तोड़ दिया है और सभी के लिए यात्रा को आसान बना दिया है।"

समीक्षा बैठक में परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें सचिव परिवहन वरुण रूजम, मैनेजिंग डायरैक्टर पनबस राजीव कुमार गुप्ता, मैनेजिंग डायरैक्टर पी.आर.टी.सी. मनीषा राणा, अतिरिक्त मैनेजिंग डायरैक्टर पी.आर.टी.सी. नवदीप कुमार और जनरल मैनेजर पी.आर.टी.सी. चंडीगढ़ अमनवीर टिवाणा शामिल थे।

-harpalsinghcheema-prtc-punbus-punjabtransport-bhagwantmann-publictransport



TOP HEADLINES


रवनीत बिट्टू ने बंदी सिंह मुद्दे पर उठाए सवाल, कहा- हि
भाजपा सरकार पर राजा वडिंग का हमला, बोले- राहुल गांधी क
· वडिंग विद वॉरियर्स · पंजाब के कर्मचारियों के आंदोलन
पंजाब में Sad-bjp गठजोड़ की संभावनाएं: साथ आए तो किसे
ग्रीन लैंड स्कूल के कराटे खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय चै
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की पहली शेर-ए-पंजा
कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में उतरे राजा वड़िंग
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अरविंद केजरीवाल और मनीष
पंजाब के पांच छात्रों ने हासिल की प्रतिष्ठित इंजीनियरि
पंजाब में क्रिकेट का नया रोमांच, शेर-ए-पंजाब T20 लीग श
Cm मान के बठिंडा दौरे से पहले सुरक्षा कड़ी, धमकी वाले
नशे के खिलाफ अभियान में खन्ना पुलिस का बड़ा रिकॉर्ड, अ
महा हड़ताल में गैरहाजिर कर्मचारियों पर कार्रवाई, सरकार
फिरोजपुर में Aap नेता की हत्या, हमलावरों की तलाश में ज
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने लुधियाना में शहीद भगत सि
शिक्षा ही बदलेगी घुमंतू समाज का भाग्य, बच्चों को जरूर
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में जुट
केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के
*पंजाब सरकार ने औद्योगिक केंद्रों के निकट विश्वस्तरीय
शेर-ए-पंजाब टी20 क्रिकेट लीग के आगाज से पहले लुधियाना

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51622811

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us