हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में जुटी यूपी और हरियाणा समेत चार राज्यों की पुलिस चार संदिग्ध हिरासत में,मास्टर माइंड की तलाश

Aug30,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh

      राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 30 अगस्त।उत्तरप्रदेश के शामली में पिछले 26अगस्त को हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत चार राज्यों की पुलिस जांच कर रही है।अब तक पुलिस ने 4 संदिग्ध हमलावरों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 80 सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। शामली के जिम के एंट्री रजिस्टर की जांच की है। एसओजी टीम को सीसीटीवी से चारों शूटर्स की पहचान हुई, जो हरियाणा के करनाल से बिडौली होते हुए शामली पहुंचे थे।
पुलिस अब शामली से करनाल तक के पूरे रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जोड़कर उनकी आवाजाही का पता लगा रही है। पकड़े गए चारों हमलावरों की कॉल डिटेल्स, क्राइम हिस्ट्री और हत्या के दिन की आवाजाही के बारे में पता लगाया जा रहा है।उनसे पूछताछ के आधार के पर मुख्य साजिशकर्ता की तलाश की जा रही है।  उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब पुलिस की टीमें इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड की जांच में लगी हुई हैं।
उल्लेखनीय है कि 6 अगस्त  को शाम 4:30 बजे अंकित बालियान की उनके जिम के बाहर अंधाधुंध फायरिंग करके हत्या कर दी गई थी। 2 बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने कार में बैठते ही 18 राउंड फायर किए, जिनमें से 5 गोलियां अंकित को लगी थीं। घटना के दिन ही हरियाणा के गोगी गैंग ने फेसबुक पोस्ट करके और सिंगर-एक्टर भूपेंद्र ढींगरा ने वीडियो जारी करके हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि भूपेंद्र बाद में मुकर गया था। एस ओ जी की जांच में सामने आया है कि हमलावर शामली पहुंचने के बाद अंकित के जिम के आसपास एक घंटे से ज्यादा समय तक रुके थे। अंकित की गतिविधियों पर नजर रखी और उसके जिम से बाहर निकलने  का इंतजार किया। इससे पहले शूटर करीब दो घंटे तक उसी मार्केट में घूमते रहे थे। शाम करीब 6:42 बजे अंकित जैसे ही जिम से बाहर निकले, हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और गोलियां बरसा दीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अब करनाल से बिडौली और बिडौली से शामली तक लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को आपस में जोड़ रही है। जांच का फोकस हमलावरों के वाहन, उसमें सवार लोगों और रास्ते में उनकी गतिविधियों की पहचान करने पर है।कई स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस ने फुटेज का मिलान शुरू किया है। पुलिस को उम्मीद है कि अलग-अलग स्थानों की रिकॉर्डिंग जोड़ने से हमलावरों की पूरी गतिविधियों और उनके इस्तेमाल किए गए वाहन की पहचान हो सकेगी।
शुक्रवार को सहारनपुर से एस ओ जी की टीम ने दोबारा शामली पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिम पहुंचकर एंट्री रजिस्टर की जांच की। जिम और आसपास मौजूद कई लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। एस ओ जी टीम सीसीटीवी फुटेज भी अपने साथ ले गई है। इन फुटेज का तकनीकी विश्लेषण कर हमलावरों के आने-जाने के रास्ते और उनकी गतिविधियों का मिलान किया जा रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई विशेष टीमें गठित की हैं। एडीजी मेरठ जोन, डी आई जी सहारनपुर, एस टी एफ और शामली पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। संदिग्ध ठिकानों पर दूसरे जिलों और राज्यों में भी दबिश दी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, जिम के रजिस्टर, तकनीकी साक्ष्य और हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
शामली में 32 साल के यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान पर हमलावरों ने 18 राउंड फायरिंग की। सिर-पेट में 5 गोली लगने से वह सड़क पर गिर गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम कर दी। मां अंकित की लाश गोद में लेकर सड़क पर बैठ गईं। मेरठ जोन के ए डी जी भानु भास्कर और सहारनपुर रेंज के डी आई जी अभिषेक सिंह शामली पहुंचे। अफसरों ने अंकित के पिता को समझाकर जाम खुलवाया।
अंकित ने हत्या से ठीक एक घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक गाना पोस्ट किया था। जिसमें वह गाड़ी में बैठकर 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर' गाते हुए नजर आया। अंकित अक्सर गन कल्चर को लेकर गाने बनाता था। उसका 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाना 15 फरवरी, 2023 को रिलीज हुआ था। इस गाने पर बैन लगा दिया गया था। इसके बाद वह हरियाणवी संगीत की दुनिया में चर्चित हुआ था।
इस बीच, गुरुवार को हरियाणा के ‘गोगी ग्रुप’ नाम के गिरोह ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। इंस्टाग्राम पर गैंग से जुड़े सोनीपत निवासी भोलू शाहपुरिया नाम के शख्स ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा- अंकित हमारे दुश्मनों का साथ देता था। हमारे गोगी भाई के साथ हुई घटना पर इसने गाना बनाया था। इसका अंजाम इसको मिल गया। वहीं, शाम को सिंगर-एक्टर भूपेंद्र ढींगरा ने अपने इंस्टा हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि जिम में अंकित से मेरा झगड़ा हुआ था। फिर मैंने शूटर बुलवाकर उसे मरवा दिया।
अंकित ने बुध शाम 6 बजे यानी हत्या से ठीक एक घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक गाना पोस्ट किया था। जिसमें वह गाड़ी में बैठकर 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर' गाते हुए नजर आए। उनका 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाना 15 फरवरी 2023 को रिलीज हुआ था। इस गाने पर बैन लगा दिया गया था। इसके बाद वह हरियाणवी संगीत की दुनिया में चर्चित हुए।हत्याकांड के बाद पूरे शहर में प्रदर्शन हुआ। अंकित बालियान शामली के बंतीखेड़ा गांव का रहने वाला था। वह हरियाणा के सोनीपत में रहता था। हालांकि, पिछले कई महीनों से वह परिवार के साथ अपने गांव में रह रहा था। उसके पिता सतबीर रिटायर्ड फौजी हैं, 

-ankitbalian-ankitbalianmurder-shamlicrime-haryanasinger-uppolice-crimeinvestigation



TOP HEADLINES


*मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सेप्सिस और सेप्टिक शॉक
लुधियाना में Aap-bjp आमने-सामने, भाजपा दफ्तर के बाहर ब
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने के विरोध में Aap का लु
*जनता का पैसा जनता को वापस दे रही ‘‘आप’’ सरकार- भगवंत
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट चुनाव में एएसएपी का शानदार
कानून से ऊपर कोई नहीं, पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़ि
2027 के मैनीफैसटो की शुरुआत अमृतसर से; जनता और नेता मि
Ncsc के गिरफ्तारी आदेश पर भड़के राजा वड़िंग, बोले- मुद
*पंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में वृद्धि दर्
कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ और इंदु नरवाल के खिलाफ वि
आठ महीनों में 85,000 से अधिक बच्चे छतबीड़ चिड़ियाघर दे
जनकपुरी में तड़के घर के बाहर खड़ी इंश्योरेंस मैनेजर की
Pu छात्र परिषद चुनाव में Abvp की जीत, अंकित बिधान अध्य
राज़ा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ीं, 5 दिन में आरोपियों की
हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी कांग्र
विधानसभा हलका फिल्लौर से सरवण सिंह फिल्लौर पुनर्जीवित
सेंट्रल ग्राउंडवाटर बोर्ड का डेटा इस बात का सबूत है कि
Abvp की जीत पर Aap/asap का बड़ा सवाल: विवादित दस्तावेज
अकाली दल ने 8 जिलों में जनरल काउंसिल सदस्यों का किया ऐ
Suntec City मामले में Ed के सामने पेश नहीं हुए अनुराग

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51639182

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us