मुंबई में 23-24 अगस्त को होगा हैपनिंग हरियाणा रोडशो : राव नरबीर सिंह

Aug17,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh

*नई औद्योगिक व एमएसएमई नीति, 10 आईएमटी और पांच नए शहर होंगे निवेशकों के आकर्षण का केंद्र
चंडीगढ़, 17 अगस्त। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में देश-विदेश के निवेशकों को हरियाणा में निवेश के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से 23 और 24 अगस्त को ‘हैपनिंग हरियाणा’ रोडशो आयोजित किया जाएगा। रोडशो के माध्यम से निवेशकों को हरियाणा की औद्योगिक क्षमता, मजबूत आधारभूत ढांचे और निवेश के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।
राव नरबीर सिंह ने बताया कि रोडशो का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के विजन में हरियाणा की भूमिका को प्रदर्शित करना तथा प्रदेश को औद्योगिक एवं निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार इस दिशा में व्यापक तैयारियां कर रही है और प्रदेश के भविष्य के विकास का खाका तैयार करने के लिए प्रमुख विभागों द्वारा हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2030 तैयार किया गया है, जिसकी निरंतर निगरानी मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी स्वयं कर रहे हैं।
उद्योग मंत्री ने कहा कि हरियाणा ने हाल ही में अपनी औद्योगिक नीति में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं और नई एमएसएमई नीति भी लागू की है। इन नीतियों के तहत वर्ष 2030 तक एमएसएमई क्षेत्र में 55 हजार करोड़ रुपये के निवेश और 5 लाख रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रोडशो में निवेशकों को इन नीतियों के तहत मिलने वाले प्रोत्साहनों और निवेश को आसान बनाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि नई औद्योगिक नीति और एमएसएमई नीति के तहत हरियाणा में निवेश के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) करने वाले निवेशकों के प्रतिनिधियों के साथ 27 अगस्त को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान निवेशकों को प्रदेश में उपलब्ध कराई जा रही निवेश सुगम नीतियों, सुविधाओं और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुंबई रोडशो के दौरान निवेशकों को हरियाणा में विकसित की जा रही 10 नई औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) के बारे में भी अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा, 135 किलोमीटर लंबे कुंडली-मानेसर एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पंचग्राम विकास प्राधिकरण के माध्यम से विकसित किए जा रहे पांच नए शहरों की संभावनाओं को भी निवेशकों के सामने रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की मजबूत रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी, दिल्ली-एनसीआर से निकटता तथा तेजी से विकसित हो रहा औद्योगिक ढांचा प्रदेश को निवेश के लिए विशेष रूप से आकर्षक बनाता है। मुंबई में होने वाला रोडशो इन सभी खूबियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
उद्योग मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य केवल निवेश आकर्षित करना नहीं, बल्कि ऐसा औद्योगिक वातावरण तैयार करना है, जिससे निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास को गति मिले तथा विकसित भारत के निर्माण में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभा सके।

-happeningharyana-haryanainvestment-raonarbirsingh-haryanaindustries-msmeharyana



TOP HEADLINES


दिल्ली में फिर शर्मसार हुई इंसानियत, स्लीपर बस में 16
पंजाब यूनिवर्सिटी में Abvp-soi गठजोड़, छात्र चुनाव से
राजा वड़िंग पर अमन अरोड़ा का पलटवार, बोले- ‘पार्टी चला
रवनीत बिट्टू ने बंदी सिंह मुद्दे पर उठाए सवाल, कहा- हि
भाजपा सरकार पर राजा वडिंग का हमला, बोले- राहुल गांधी क
· वडिंग विद वॉरियर्स · पंजाब के कर्मचारियों के आंदोलन
पंजाब में Sad-bjp गठजोड़ की संभावनाएं: साथ आए तो किसे
ग्रीन लैंड स्कूल के कराटे खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय चै
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की पहली शेर-ए-पंजा
कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में उतरे राजा वड़िंग
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अरविंद केजरीवाल और मनीष
पंजाब के पांच छात्रों ने हासिल की प्रतिष्ठित इंजीनियरि
पंजाब में क्रिकेट का नया रोमांच, शेर-ए-पंजाब T20 लीग श
Cm मान के बठिंडा दौरे से पहले सुरक्षा कड़ी, धमकी वाले
नशे के खिलाफ अभियान में खन्ना पुलिस का बड़ा रिकॉर्ड, अ
महा हड़ताल में गैरहाजिर कर्मचारियों पर कार्रवाई, सरकार
फिरोजपुर में Aap नेता की हत्या, हमलावरों की तलाश में ज
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने लुधियाना में शहीद भगत सि
शिक्षा ही बदलेगी घुमंतू समाज का भाग्य, बच्चों को जरूर
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में जुट

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51623915

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us