शेर-ए-पंजाब टी20 क्रिकेट लीग के आगाज से पहले लुधियाना लायंस ने लॉन्च की जर्सी और मस्कट (शुभंकर)
Aug30,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Ludhiana
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) द्वारा बीसीसीआई के अधीन आयोजित की जा रही आगामी शेर-ए-पंजाब टी20 क्रिकेट लीग के पहले सीजन के लिए लुधियाना लायंस ने अपनी टीम की जर्सी और आधिकारिक मस्कट (शुभंकर) का अनावरण किया। टीम के कप्तान अर्शदीप सिंह की अगुवाई में लुधियाना लायंस अपने अभियान की शुरुआत 1 सितंबर को मोहाली में बठिंडा रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से करेगी।
जर्सी के अनावरण के साथ टीम के आधिकारिक शुभंकर ‘शेर सिंह’ को भी लॉन्च किया गया। इस अवसर पर टीम का आधिकारिक एंथम भी जारी किया गया। लुधियाना लायंस के मालिक जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट मनोज बंसल और हरित अग्रवाल हैं।
कप्तान अर्शदीप सिंह के नेतृत्व में लुधियाना लायंस की पूरी टीम में सलिल अरोड़ा, कृष भगत, अर्जुन राजपूत, जस इंदर, अभिजीत गर्ग, माधव सिंह पठानिया, कार्तिक शर्मा, कार्तिक चड्ढा, लवदीप सिंह खरोड़, लवकीरत सिंह, बिक्रमजीत सिंह, हरीश कुमार, तरनवीर सिंह रंधावा, राजवीर जसवाल, असीम कोहली, हवनीत सिंह, युवी गोयल, साहिल भास्कर और गुरमन सिंह शामिल हैं।
लीग चरण में लुधियाना लायंस का दूसरा मुकाबला 2 सितंबर को मोहाली किंग्स के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम 4 सितंबर को जालंधर वॉरियर्स, 6 सितंबर को फाजिल्का फाल्कन्स और 7 सितंबर को एक बार फिर मोहाली किंग्स से भिड़ेगी। लायंस 9 सितंबर को फाजिल्का फाल्कन्स के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलेगी, जबकि 10 सितंबर को जालंधर वॉरियर्स से उसका सामना होगा। टीम लीग चरण का समापन 11 सितंबर को अमृतसर सूरमाज के खिलाफ मुकाबले से करेगी।
लुधियाना लायंस के मालिक हरित अग्रवाल और मनोज बंसल ने कहा की टीम ने लीग के लिए पूरी तैयारी की है और विश्वास है कि लुधियाना लायंस इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऊंचे लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेगी।
-ludhianalions-sherepunjabt20league-punjabcricket-t20cricket-arshdeepsingh