चैत्र के पहले नवरात्रे पर मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ माता श्री काली देवी जी का लिया आशीर्वाद

Mar19,2026 | Sushil Kumar | Patiala



मंदिर निर्माण कार्यों का सिसोदिया व स्वास्थ्य मंत्री द्वारा जायजा, पंजाब सरकार के प्रयासों की सराहना
*
मान सरकार अगले नवरात्रों तक मंदिर नवीनीकरण कार्य पूरा करवाएगी – सिसोदिया
**
अहंकार के लिए सनातन में कोई स्थान नहीं: मनीष सिसोदिया
**

पटियाला, 19 मार्च: सुशील कुमार

चैत्र के पहले नवरात्रे के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के इंचार्ज श्री मनीष सिसोदिया ने पटियाला के प्रसिद्ध मंदिर माता श्री काली देवी जी में अपने परिवार सहित माथा टेका। उनके साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह भी मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने नवरात्रों की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और पूरे देशवासियों के लिए खुशहाली, शांति और तरक्की की कामना की।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह अपने आप को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें चैत्र के पहले नवरात्रे पर इस प्राचीन और धार्मिक महत्व वाले मंदिर में दर्शन करने का अवसर मिला। उन्होंने मंदिर में हवन भी किया और कहा कि इस पवित्र स्थल पर आकर उन्हें आत्मिक शांति और नई ऊर्जा प्राप्त हुई है।

उन्होंने देश की खुशहाली और लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि जब तक माता का आशीर्वाद हमारे साथ है, कोई भी ताकत हमारे देश का कुछ नहीं बिगाड़ सकती। उन्होंने लोगों को आपसी एकता और भाईचारे के साथ रहने का संदेश भी दिया।

इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, मेयर कुंदन गोगिया, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया के साथ मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस मंदिर की बड़ी मान्यता है और यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंदिर के विकास के लिए निर्माण कार्य जारी हैं और पंजाब सरकार द्वारा अगले नवरात्रों तक इसका नवीनीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल के निर्माण या सेवा में अहंकार की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी को भी यह घमंड नहीं करना चाहिए कि मंदिर उसके कारण बना है। सनातन धर्म में विनम्रता और सेवा की भावना सबसे महत्वपूर्ण है और अहंकार के लिए कोई स्थान नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि उन्हें भविष्य में किसी अन्य मंदिर के निर्माण या सेवा का अवसर मिलता है तो वह इसे भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाएंगे।

इस अवसर पर उनके साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, मेयर कुंदन गोगिया, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन हरपाल सिंह विरक, जिला योजना समिति के चेयरमैन तेजिंदर मेहता, मंदिर एडवाइजरी मैनेजिंग कमेटी के सदस्य सीए अजय अलीपुरिया, संजय सिंगला और डॉ. राज कुमार, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया तथा अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर सिमरप्रीत कौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस धार्मिक और आध्यात्मिक अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।





Manish-Sisodia-News



TOP HEADLINES


हलवारा एयरपोर्ट पर अगले हफ्ते होगी फ्लाइट की बुकिंग शु
आयकर की नामी गारमेंट्स ग्रुप के तीन परिसरों पर एक साथ
शंभू बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो अफीम समे
चैत्र के पहले नवरात्रे पर मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य म
*98 वर्षीय महिला को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला
एनकैप के तहत पटियाला में बडूंगर के श्मशानघाट में पंजाब
*पंजाब-राजस्थान पानी समझौता:राजस्थान पर पंजाब के 1,44,
*भगवंत मान सरकार ने मेडिकल शिक्षा का विस्तार किया, एक
नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट में दो घायल और गाड़ियां डैमेज
नगर काउंसिल जगराओं में अनोखा मंजर: कार्यकारी प्रधान ने
कंडी क्षेत्र अब पिछड़ा नहीं रहा: भगवंत मान सरकार ने नह
कटानी कलां पुलिस ने हत्या-हत्या प्रयास मामले में वांछि
*पंजाब कृषि के बुनियादी ढांचे के विकास में देश भर में
विजिलेंस ब्यूरो ने इंस्पेक्टर को 18,000 रुपये रिश्वत ल
*‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’: पूरे राज्य में 426 ड्रग हॉटस्
*सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़,
*भावनाओं का खूबसूरत सफर – रब्ब दा रेडियो 3 का ट्रेलर र
गुरुद्वारा मंजी साहिब पातशाही नौवीं, गुज्जरवाल में लगा
पुलिस ने शक्की हालातों में युवक को पकड़ा, तलाशी दौरान
लॉटरी माफिया पर विधायक की Live Strike-4 काबू, एसएचओ को

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49518590

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us