आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन का रिमांड हासिल - सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह सैनी
लुधियाना 19 मार्च (पारस दानिया)। महानगर के पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वपन शर्मा के निर्देशों पर जिला पुलिस का असामाजिक तत्वों और नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा जारी है। जिसमें कमिश्नरेट के थाना कुम कलां रेंज की पुलिस चौंकी कटानी कलां ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसएचओ परमदीप सिंह के नेतृत्व में कटानी कलां चौंकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह सैनी व उनकी पुलिस टीम ने इलाके से मारपीट, हत्या व हत्या प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को हेरोइन के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान गांव सलेमपुर के रहने वाले रणजीत सिंह उर्फ जीता (22 वर्ष) के रूप में है जो हाल कुंम कलां के गांव सिद्धूपुर में रहता है।
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए कटानी कलां चौंकी इंचार्ज एएसआई सुरजीत सिंह सैनी ने बताया कि बीते दिन आरोपी को इलाके से चेकिंग के दौरान काबू किया गया। उनकी पुलिस पार्टी के एएसआई स्वर्ण चंद चेकिंग कर रहे थे। नाकाबंदी के दौरान आरोपी को शक्की हालातों में काबू कर जब पूछताछ की गई तो तलाशी दौरान आरोपी से 06 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसके खिलाफ 18 मार्च को मुकदमा नंबर 43, अंडर सेक्शन एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कुंमकलां में दर्ज कर हिरासत में लिया गया। मौके की पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ वह लंबे समय से हेरोइन बेचने का काम करता है। सस्ते दाम में नशा खरीद कर आगे लुधियाना वह आसपास के गांव में ग्राहकों को महंगे दाम में बेचता है।
इंचार्ज सैनी ने बताया कि जब आरोपी के अपराधीक रिकॉर्ड चेक करने पर एक (हत्या, हत्या प्रयास व मारपीट) का मामला 14 फ़रवरी 2024 को लुधियाना के थाना मछीवाड़ा में मुकदमा नंबर 20, अंडर सेक्शन धारा 302 307 323 325 427 341 148 14 निंजा के तहत दर्ज पाया गया। उक्त मामले में आऱपी की गिरफ्तारी बाकी है। और उक्त मामले में वांछित चल रहा था। आगे की कार्रवाई में आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से मानयोग कोर्ट ने आरोप को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।