*भगवंत मान सरकार ने मेडिकल शिक्षा का विस्तार किया, एक महीने के भीतर दूसरे संस्थान की घोषणा: डॉ. बलबीर सिंह* *

Mar19,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


- *पंजाब के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए 100 नई एमबीबीएस सीटें, 300 बिस्तरों वाला अस्पताल: डॉ. बलबीर सिंह*
 
- *लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ा कदम, पंजाब में बड़े स्तर पर रोजगार पैदा करने के लिए नया संस्थान: डॉ. बलबीर सिंह*
 
- *भगवंत मान सरकार ने कपूरथला में 275 करोड़ रुपये के श्री गुरु नानक देव जी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की घोषणा की, 25 मार्च से निर्माण कार्य शुरू होगा*
 
*चंडीगढ़, 19 मार्च 2026*
 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज कपूरथला में नए सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा की। यह इस महीने घोषित किया जाने वाला दूसरा ऐसा संस्थान है, इससे पहले होशियारपुर में शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का ऐलान किया गया था। श्री गुरु नानक देव जी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के रूप में यह नई सुविधा कपूरथला के मौजूदा जिला अस्पताल परिसर में स्थापित की जाएगी।
 
आज यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “टेंडरिंग प्रक्रिया सहित सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और कार्यकारी एजेंसियों को काम के आदेश जारी कर दिए गए हैं। निर्माण कार्य 25 मार्च, 2026 से शुरू कर दिया जाएगा और मार्च 2028 तक 24 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है।”
 
उन्होंने आगे बताया, “275 करोड़ रुपये की कुल लागत से स्थापित किए जाने वाले इस प्रोजेक्ट में 300 बिस्तरों वाला अस्पताल और एक मेडिकल कॉलेज शामिल होगा, जिसमें हर साल एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी। इससे न केवल राज्य की मेडिकल शिक्षा क्षमता बढ़ेगी बल्कि पंजाब के विद्यार्थियों को महंगी मेडिकल पढ़ाई के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।”
 
इस पहल के सकारात्मक प्रभावों के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा, “एक बार शुरू होने के बाद यह संस्थान न सिर्फ 100 एमबीबीएस सीटों की वृद्धि करेगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक सेकेंडरी और टर्शियरी स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान करेगा। यह संस्थान रोजगार का एक बड़ा स्रोत बनेगा, जिससे 1000 से अधिक लोगों को सीधे तौर पर लाभ होगा और कई लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।”
 
स्वास्थ्य क्षेत्र में अन्य उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए सुल्तानपुर लोधी के सरकारी अस्पताल को शहरी केंद्र के रूप में अपग्रेड किया जाएगा और बेगोवाल के सरकारी अस्पताल को ग्रामीण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। दोनों को कपूरथला के नए मेडिकल कॉलेज से जोड़ा जाएगा।”
 
लगभग 5 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में बनने वाले इस प्रोजेक्ट में छह बड़े ऑपरेशन थिएटर, 500 क्षमता वाला ऑडिटोरियम, एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाएं, एक केंद्रीय प्रयोगशाला, एक ब्लड बैंक और कौशल प्रयोगशालाओं व संग्रहालयों से सुसज्जित आधुनिक शैक्षणिक विभाग शामिल होंगे।
 
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव कुमार राहुल, पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के चेयरमैन गुरशरण सिंह छीना और पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक अमित तलवार भी उपस्थित थे।
----
 

Dr-Balbir-Singh-Health-Minister-Punjab



TOP HEADLINES


हलवारा एयरपोर्ट पर अगले हफ्ते होगी फ्लाइट की बुकिंग शु
आयकर की नामी गारमेंट्स ग्रुप के तीन परिसरों पर एक साथ
शंभू बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो अफीम समे
चैत्र के पहले नवरात्रे पर मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य म
*98 वर्षीय महिला को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला
एनकैप के तहत पटियाला में बडूंगर के श्मशानघाट में पंजाब
*पंजाब-राजस्थान पानी समझौता:राजस्थान पर पंजाब के 1,44,
*भगवंत मान सरकार ने मेडिकल शिक्षा का विस्तार किया, एक
नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट में दो घायल और गाड़ियां डैमेज
नगर काउंसिल जगराओं में अनोखा मंजर: कार्यकारी प्रधान ने
कंडी क्षेत्र अब पिछड़ा नहीं रहा: भगवंत मान सरकार ने नह
कटानी कलां पुलिस ने हत्या-हत्या प्रयास मामले में वांछि
*पंजाब कृषि के बुनियादी ढांचे के विकास में देश भर में
विजिलेंस ब्यूरो ने इंस्पेक्टर को 18,000 रुपये रिश्वत ल
*‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’: पूरे राज्य में 426 ड्रग हॉटस्
*सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़,
*भावनाओं का खूबसूरत सफर – रब्ब दा रेडियो 3 का ट्रेलर र
गुरुद्वारा मंजी साहिब पातशाही नौवीं, गुज्जरवाल में लगा
पुलिस ने शक्की हालातों में युवक को पकड़ा, तलाशी दौरान
लॉटरी माफिया पर विधायक की Live Strike-4 काबू, एसएचओ को

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49518640

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us