- पंजाब पुलिस ने 1 मार्च 2025 से अब तक 38 हजार से अधिक एफआईआरज़ दर्ज कर 54 हजार नशा तस्करों को किया गिरफ्तार; 2384 किलोग्राम हेरोइन, 715 किलोग्राम अफीम और 17 करोड़ रुपये की ड्रग मनी की बरामद
- ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 58वें दिन 207 व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब से नशों के खात्मे के लिए किए जा रहे लगातार प्रयासों के तहत, पंजाब पुलिस ने अपनी नशा विरोधी मुहिम के 383वें दिन आज राज्य भर में चिन्हित ड्रग हॉटस्पॉटों - नशे और नशीले पदार्थों की बिक्री के स्थानों - पर राज्य स्तरीय घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (कासो) चलाया।
यह घेराबंदी और तलाशी अभियान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया। पंजाब पुलिस मुख्यालय (पीपीएचक्यू) के वरिष्ठ अधिकारियों को इस अभियान की व्यक्तिगत निगरानी के लिए अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया था।
दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने राज्य भर में 426 ड्रग हॉटस्पॉटों पर छापेमारी की। इस दौरान 200 एफआईआरज़ दर्ज कर 248 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीमों ने गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 710 ग्राम हेरोइन, 20 किलोग्राम भुक्की, 2655 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 14,150 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।
विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला, जो इस अभियान की निजी तौर पर निगरानी कर रहे हैं, ने बताया कि 1 मार्च 2025 को शुरू की गई ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम के तहत अब तक पूरे राज्य में 38,119 एफआईआरज़ दर्ज की गई हैं और 54,190 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 2384 किलोग्राम हेरोइन, 715 किलोग्राम अफीम, 303 क्विंटल भुक्की, 834 किलोग्राम गांजा, 51.35 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल, 36 किलोग्राम आईसीई और 17 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 1.21 लाख व्यक्तियों को नशा मुक्ति या ओट केंद्रों में इलाज और पुनर्वास के लिए राज़ी किया है।
इस दौरान ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 58वें दिन पुलिस टीमों ने 4 हथियारों सहित 207 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियां 15,458 हो गई हैं। इसके अलावा 80 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 101 व्यक्तियों को सत्यापन के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 6 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया।
Yudh-Nashian-Virudh-426-Drug-Hotspots-Raided-In-Statewide-Caso-248-Held
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)