*पंजाब-राजस्थान पानी समझौता:राजस्थान पर पंजाब के 1,44,000 करोड़ रुपए बकाये के मुद्दे पर विपक्षी नेता चुप क्यों है:बलतेज पन्नू*

Mar19,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

*70 साल तक कंग्रेस, अकाली-भाजपा सरकारों ने पंजाब के हक़ को सिर्फ गिरवी रखा:पन्नू* *पन्नू का जाखड़ पर हमला:जाखड़ साहब मुख्यमंत्री मान के दावे को 'शगूफा' बताकर अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते:पन्नू* *पंजाब को जिन पारंपरिक पार्टियों ने बंजर होने के कगार पर छोड़ दिया था, उसे मान सरकार ने महज 4 वर्षों में किया पुनर्जीवित:पन्नू* *पंजाब में नहरी पानी में ऐतिहासिक सुधार हुआ, 22% से बढ़कर 78% तक पहुँचा ग्राफ* *चंडीगढ़ 19 मार्च 2026* पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राजस्थान के साथ पानी के समझौते को लेकर किए गए बड़े खुलासे के बाद आम आदमी पारी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब से मुख्यमंत्री मान ने तथ्यों के साथ यह सबूत पेश किया है कि 1920 के समझौते के तहत राजस्थान को मिलने वाले पानी के बदले पंजाब का 1,44,000 करोड़ रुपया बकाया है, तब से 70 साल राज करने वाली कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के नेता अब चुप क्यों हैं। इन दलों के पास जनता के सवालों का कोई जवाब नहीं है। बलतेज पन्नू ने भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को लंबे हाथों लेते हुए कहा कि जाखड़ साहब इसे 'शगूफा' बताकर अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जाखड़ साहब, जिस कांग्रेस पार्टी में आप पहले थे, आज वही लोग आपके साथ भाजपा में बैठे हैं जिन्होंने कभी सोने की कुदाली और चांदी की टोकरी लेकर पंजाब की छाती पर नहरें खुदवाई थीं और पंजाब का पानी दूसरे राज्यों को लुटाया था। आज उन गद्दारियों पर आप चुप क्यों हैं? पंजाब की जनता आपकी इस खामोशी का मतलब बखूबी समझती है। विपक्ष को आइना दिखाते हुए पन्नू ने कहा कि जिस पंजाब को इन पारंपरिक पार्टियों ने बंजर होने के कगार पर छोड़ दिया था, उसे मान सरकार ने महज 4 वर्षों में ही पुनर्जीवित कर दिया है। उन्होंने बताया कि जहाँ पहले खेतों तक केवल 22% नहरी पानी पहुँचता था, आज मान सरकार के प्रयासों से वह आंकड़ा 78% तक पहुँच गया है। इतना ही नहीं, जो नहरें और सूए पिछली सरकारों ने भू-माफिया के साथ मिलकर दबवा दिए थे, उन्हें फिर से खोदा जा रहा है। तरनतारन के सरहाली में दबी हुई 'लंबी नहर' को बहाल करना इसका जीता-जागता प्रमाण है। बलतेज पन्नू ने कड़े शब्दों में कहा कि विपक्षी दलों को तकलीफ इस बात की नहीं है कि कोई दबी हुई नहर मिल गई है, बल्कि उनकी असल तकलीफ यह है कि उस मिट्टी के नीचे दबी हुई उनकी पुरानी साजिशें और गद्दारियां बाहर निकल आई हैं। उन्होंने कहा कि 70 साल तक पंजाब को लूटने, कूटने और पंजाब के हकों को दूसरे राज्यों के पास गिरवी रखने वालों का असली चेहरा अब बेनकाब हो चुका है। पन्नू ने पंजाब की जनता को भरोसा दिलाया कि जब तक मुख्यमंत्री भगवंत मान कुर्सी पर हैं, पंजाब का एक-एक पैसा और पंजाब के हक पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Baltej-Pannu-News-Aap-Punjab-



TOP HEADLINES


हलवारा एयरपोर्ट पर अगले हफ्ते होगी फ्लाइट की बुकिंग शु
आयकर की नामी गारमेंट्स ग्रुप के तीन परिसरों पर एक साथ
शंभू बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो अफीम समे
चैत्र के पहले नवरात्रे पर मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य म
*98 वर्षीय महिला को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला
एनकैप के तहत पटियाला में बडूंगर के श्मशानघाट में पंजाब
*पंजाब-राजस्थान पानी समझौता:राजस्थान पर पंजाब के 1,44,
*भगवंत मान सरकार ने मेडिकल शिक्षा का विस्तार किया, एक
नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट में दो घायल और गाड़ियां डैमेज
नगर काउंसिल जगराओं में अनोखा मंजर: कार्यकारी प्रधान ने
कंडी क्षेत्र अब पिछड़ा नहीं रहा: भगवंत मान सरकार ने नह
कटानी कलां पुलिस ने हत्या-हत्या प्रयास मामले में वांछि
*पंजाब कृषि के बुनियादी ढांचे के विकास में देश भर में
विजिलेंस ब्यूरो ने इंस्पेक्टर को 18,000 रुपये रिश्वत ल
*‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’: पूरे राज्य में 426 ड्रग हॉटस्
*सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़,
*भावनाओं का खूबसूरत सफर – रब्ब दा रेडियो 3 का ट्रेलर र
गुरुद्वारा मंजी साहिब पातशाही नौवीं, गुज्जरवाल में लगा
पुलिस ने शक्की हालातों में युवक को पकड़ा, तलाशी दौरान
लॉटरी माफिया पर विधायक की Live Strike-4 काबू, एसएचओ को

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49518721

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us