फिल्लौर: आज नेशनल हाईवे से किसी राहगीर को सूचना मिली कि अरविंद ढाबे के सामने एक्सीडेंट हुआ है। SSF टीम के इंचार्ज थाना ऑफिसर जसविंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक ट्रक और एक महिंद्रा पिक का एक्सीडेंट हो गया है। उनसे पूछने पर पता चला कि महिंद्रा पिक को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी है। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें फर्स्ट एड देते हुए सरकारी गाड़ी से सिविल हॉस्पिटल फिल्लौर में भर्ती कराया गया। डैमेज गाड़ियों के पीछे सेफ्टी कॉर्नर लगाकर उन्हें सुरक्षित किया गया और महिंद्रा पिकअप में बिरला पत्ती के बैग भरे हुए थे जो सड़क पर बिखरे हुए थे, उन्हें सड़क से हटाया गया। घायलों की पहचान मनोज पुत्र प्रभ लाल निवासी पखोवाल लुधियाना, रणजीत सिंह पुत्र वासन सिंह निवासी लखीमपुर UP, कंटेनर ड्राइवर मंदीप सिंह पुत्र दर्शन लाल निवासी गुरदासपुर, महिंद्रा पिक ड्राइवर शिव राम पुत्र चांद राम निवासी दुगरी जिला लुधियाना के रूप में हुई। नेशनल हाईवे के अधिकारियों को भी हादसे की जानकारी दी गई और वे मौके पर पहुंचे और हाइड्रा क्रेन की मदद से महिंद्रा पिकअप को सड़क से हटाया गया और ट्रैफिक क्लियर किया गया। फिल्लौर पुलिस स्टेशन के मुंशी को घटना की जानकारी दी गई! कैप्शन: हादसे के दौरान SSF के अधिकारी मौके पर पहुंचे।