कंडी क्षेत्र अब पिछड़ा नहीं रहा: भगवंत मान सरकार ने नहरी पानी ऊंचे इलाकों तक पहुंचाया

Mar19,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


 
सभी गारंटियां बिना किसी भेदभाव के पूरी की जा रही हैं, 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज और 600 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा पूरा किया: बरिंदर कुमार गोयल
 **
सिंचाई प्रणाली की मज़बूती के लिए 6700 करोड़ रुपये खर्चटेल एंड तक खेतों में पानी की पहुंच सुनिश्चित: बरिंदर कुमार गोयल
 **
214 करोड़ रुपये की लागत वाली काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से 33 गांवों और 11,500 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ: बरिंदर कुमार गोयल
 **
चंडीगढ़/काठगढ़ (एस.बी.एस. नगर), 19 मार्च:**
 
पंजाब के जल संसाधन एवं भूमि व जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार हर क्षेत्र में अपने वादे निभा रही है और सभी गारंटियां बिना किसी भेदभाव के पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहे कंडी क्षेत्र में मान सरकार ने सिंचाई के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है और अर्ध-पहाड़ी इलाके को खेती योग्य अवसरों में बदल दिया है।
 
मान सरकार ने 214 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना के माध्यम से पहली बार नहरी पानी को ऊंचे इलाकों तक पहुंचाया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार की किसान-हितैषी नीतियों पर ज़ोर देते हुए कहा कि इस परियोजना से पानी का बेहतर उपयोग होगाबड़े स्तर पर ढांचागत निवेश होगा और किसानों को राहत देने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की दूरदर्शी सोच को मज़बूती मिलेगी।
 
इस ऐतिहासिक कदम के तहत बरिंदर कुमार गोयल ने आज 214 करोड़ रुपये की लागत से तैयार काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन किया। इस योजना के माध्यम से पहली बार नहरी पानी को ऊंचे क्षेत्रों तक सफ़लतापूर्वक पहुंचाया गया हैजिससे कंडी क्षेत्र की सूखी और वर्षा पर निर्भर भूमि को सिंचाई सुविधाएं प्राप्त होंगी।
 
उन्होंने बताया कि इस परियोजना से लगभग 33 गांवों की 11,500 एकड़ भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगीजिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आय में इजाफ़ा होगा। यह पहल क्षेत्र की कृषि तस्वीर को बदलने में मील का पत्थर साबित होगी और किसानों को बेहतर फ़सलें उगाने के साथ-साथ भूमि की कीमत बढ़ाने में भी मदद करेगी।
 
उद्घाटन के बाद जन सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा, “काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना कंडी नहर सिस्टम और बिस्त-दोआब प्रणाली के माध्यम सेऊंचाई के कारण सिंचाई से वंचित क्षेत्रों को सिंचाई सुविधा प्रदान करने का एक ऐतिहासिक प्रयास है। इस परियोजना से क्षेत्र को बहुत लाभ होगा और भूजल पर दबाव भी कम होगा।”
 
उन्होंने आगे बताया कि इस परियोजना को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहला चरण 67 करोड़ रुपये की लागत वाला फरवरी 2026 में पूरा हो चुका हैजिसके तहत 13 गांवों के 4,000 एकड़ क्षेत्र को कवर किया गया है। दूसरा चरण 107 करोड़ रुपये की लागत वाला सितंबर 2026 तक पूरा होने की संभावना हैजिसमें 14 गांवों के 5,500 एकड़ क्षेत्र को शामिल किया जाएगाजबकि तीसरा चरण से 40 करोड़ रुपये में 6 गांवों के 2,000 एकड़ क्षेत्र को सिंचाई सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही बिजली के बोझ को कम करने के लिए 650 किलोवाट का सोलर प्लांट भी स्थापित किया गया है।
 
तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने बताया कि इस योजना को बिस्त-दोआब नहर से जोड़ा गया हैजिसकी जल वहन क्षमता 67 क्यूसेक है। इसके तहत पंपों के माध्यम से पानी को ऊपर उठाकर ऊंचे-नीचे और अर्ध-पहाड़ी क्षेत्रों में विस्तृत पाइपलाइन नेटवर्क के जरिए पहुंचाया जाएगा। पंप हाउस के लिए विभाग की मौजूदा भूमि का उपयोग किया गयाजिससे भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं पड़ी।
 
इस परियोजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि भूजल स्तर में गिरावट और ट्यूबवेलों के बंद होने के कारण कंडी क्षेत्र के किसान वर्षा पर निर्भर हो गए थेजिससे फसली विविधता और उत्पादन सीमित था। अर्ध-पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण पारंपरिक नहर प्रणाली पहले संभव नहीं थीजिससे भूमि की कीमतें भी कम थीं। इस परियोजना को डिजाइन करने के लिए आधुनिक सैटेलाइट और ड्रोन सर्वेक्षण किए गए और आईआईटी रुड़की तथा आईआईटी रोपड़ में तकनीकी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गयाजिसके बाद इसे छह महीनों के भीतर युद्ध स्तर पर लागू किया गया।
 
उन्होंने आगे बताया कि इस परियोजना से पहले बलाचौर क्षेत्र के 72 गांवों में 28,205 एकड़ भूमि पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध थीजो अब बढ़कर 105 गांवों की 39,705 एकड़ भूमि तक पहुंच जाएगी। खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए लगभग 94,000 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई है।
 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य ने सिंचाई ढांचे को मज़बूत करने और निर्बाध नहरी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अब तक 6700 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। पहले जहां केवल 22 प्रतिशत पानी का उपयोग होता थाअब यह बढ़कर 78 प्रतिशत हो गया है। नहरों की मज़बूती से भूजल स्तर में सुधारबिजली की खपत में कमी और मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि हुई है।
 
कंडी नहर के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह नहर तलवाड़ा से बलाचौर तक जाती हैजिसकी कुल लंबाई 129.035 किलोमीटर और जल वहन क्षमता 463 क्यूसेक है। 1980 में शुरू होने के बावजूद पहले पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंचता था। सरकार ने पानी के निरंतर प्रवाह को सुनिश्चित किया, 1500 किलोमीटर पुरानी पाइपलाइनों की मरम्मत की, 300 किलोमीटर नई पाइपलाइन बिछाई और 120 किलोमीटर नहरों व खालों की री-लाइनिंग कीजिससे तीन दशकों बाद 12 ब्लॉकों की 1,28,740 एकड़ भूमि को लाभ मिला।
 
लोक-कल्याणकारी पहलों का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार 10 लाख रुपये तक के बीमा कवर के साथ मुफ्त एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और घरों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान कर रही है। लोगों से किए गए सभी वादे बिना किसी भेदभाव के पूरे किए जा रहे हैं।
 
इस अवसर पर बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर सुख्खीबलाचौर से विधायक संतोष कटारियाडिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलखअतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर बलबीर राज सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Kandi-No-Longer-Left-Behind-Bhagwant-Mann-Govt-Takes-Canal-Water-To-Previously-Unreachable-Heights



TOP HEADLINES


हलवारा एयरपोर्ट पर अगले हफ्ते होगी फ्लाइट की बुकिंग शु
आयकर की नामी गारमेंट्स ग्रुप के तीन परिसरों पर एक साथ
शंभू बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो अफीम समे
चैत्र के पहले नवरात्रे पर मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य म
*98 वर्षीय महिला को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला
एनकैप के तहत पटियाला में बडूंगर के श्मशानघाट में पंजाब
*पंजाब-राजस्थान पानी समझौता:राजस्थान पर पंजाब के 1,44,
*भगवंत मान सरकार ने मेडिकल शिक्षा का विस्तार किया, एक
नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट में दो घायल और गाड़ियां डैमेज
नगर काउंसिल जगराओं में अनोखा मंजर: कार्यकारी प्रधान ने
कंडी क्षेत्र अब पिछड़ा नहीं रहा: भगवंत मान सरकार ने नह
कटानी कलां पुलिस ने हत्या-हत्या प्रयास मामले में वांछि
*पंजाब कृषि के बुनियादी ढांचे के विकास में देश भर में
विजिलेंस ब्यूरो ने इंस्पेक्टर को 18,000 रुपये रिश्वत ल
*‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’: पूरे राज्य में 426 ड्रग हॉटस्
*सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़,
*भावनाओं का खूबसूरत सफर – रब्ब दा रेडियो 3 का ट्रेलर र
गुरुद्वारा मंजी साहिब पातशाही नौवीं, गुज्जरवाल में लगा
पुलिस ने शक्की हालातों में युवक को पकड़ा, तलाशी दौरान
लॉटरी माफिया पर विधायक की Live Strike-4 काबू, एसएचओ को

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49518658

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us