लुधियाना, 13 अगस्त (देव सहगल)
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फिरोजपुर मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को तिरंगे के रंग वाली लाइटों से सजाया गया है। यह विशेष सजावट 12 से 17 अगस्त तक की गई है। फिरोजपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले अमृतसर, लुधियाना, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, फिरोजपुर कैंट, फाजिल्का, फगवाड़ा, मोगा, ब्यास, मुक्तसर सहित 16 रेलवे स्टेशनों को तिरंगे के रंग वाली लाइटों से सजाया गया हैं। जो रात के समय तिरंगे के रंगों में सजे रेलवे स्टेशनों की खूबसूरती देखते ही बन रही है। इन रेलवे स्टेशनों पर की गई आकर्षक रोशनी बाहर से आने वाले यात्रियों के साथ–साथ स्थानीय लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहीं है।
फिरोजपुर मंडल की तरफ से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की गई यह विशेष सजावट यात्रियों एवं आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है तथा ‘हर घर तिरंगा’ और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी प्रोत्साहित करती दिखाई दे रही है।