एस.आई.आर. 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: अनिंदिता मित्रा, सीईओ पंजाब

Aug13,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ड्राफ्ट मतदाता सूची सौंपी

मतदाताओं को विवरणों की जांच में सहायता के लिए 16 अगस्त, रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय विशेष शिविर लगाया जाएगा

प्रदेशभर में डीईओ और ईआरओ कार्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे, ताकि मतदाताओं को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम तलाशने में सहायता मिल सके


भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2026 के तहत प्रदेश के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची-2026 प्रकाशित कर दी गई है। ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। इसके तहत दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 13 अगस्त, 2026 से 12 सितंबर, 2026 तक होगी, जबकि नोटिस चरण तथा दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 13 अगस्त, 2026 से 8 अक्टूबर, 2026 तक किया जाएगा।

मतदाता सूची के संशोधन की प्रक्रिया के तहत आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब श्रीमती अनिंदिता मित्रा, आई.ए.एस. की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ड्राफ्ट मतदाता सूची सौंपते हुए एस.आई.आर. प्रक्रिया संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की।

इस दौरान प्रतिनिधियों को निर्धारित प्रपत्रों के बारे में भी जानकारी दी गई। इनमें मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए फॉर्म-6, एन.आर.आई. मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए फॉर्म-6ए, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन अथवा स्थान परिवर्तन के लिए फॉर्म-8 शामिल हैं।

उन्होंने आगे बताया कि 1 अक्टूबर, 2026 को योग्यता तिथि मानते हुए युवा मतदाता नामांकन के लिए पात्र हैं। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को नागरिक सेवा पोर्टल तथा “बुक ए कॉल रिक्वेस्ट विद बीएलओ” सुविधा सहित विभिन्न प्लेटफॉर्मों के बारे में भी जानकारी दी गई।

सीईओ पंजाब श्रीमती अनिंदिता मित्रा, आई.ए.एस. ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए 16 अगस्त, 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत एक दिवसीय विशेष शिविर लगाया जाएगा, ताकि मतदाता ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपने विवरण की जांच कर सकें। मतदाता सूची में दर्ज विवरणों की जांच करने तथा मतदाताओं को विभिन्न चुनावी सेवाओं में सहायता प्रदान करने के लिए बीएलओ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रदर्शित करने तथा मतदाताओं को अपने नाम एवं अन्य विवरण तलाशने में सहायता देने के लिए प्रदेशभर के डीईओ और ईआरओ कार्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे।

सीईओ ने बताया कि मतदाता प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपने विवरण सीईओ पंजाब की वेबसाइट(www.ceopunjab.gov.in) तथा सिटीजन पोर्टल (voters. ece. gov. in)पर देख सकते हैं।

जिन नागरिकों के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, वे 13 अगस्त से 12 सितंबर, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि के दौरान निर्धारित घोषणा-पत्र तथा आवश्यक सहायक दस्तावेजों के साथ अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।

इस संबंध में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए नागरिक वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ई. सी. आई. एन. ई. टी.मोबाइल एप्लीकेशन पर उपलब्ध “बुक ए कॉल रिक्वेस्ट विद बीएलओ” सुविधा का लाभ भी उठाया जा सकता है।

-sir2026-punjabelectoralroll-draftelectoralroll-aninditamitra-punjabceo-voterawareness-electioncommission-punjabelections-voterverification-specialcamp



TOP HEADLINES


युद्ध नशों के विरुद्ध : हेरोइन सहित नशा तस्कर युवक गि
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27अगस्त से आहूत
*हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्र
*अमृतसर में सीमा पार से तस्करी मॉड्यूल से संबंधित पांच
शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर वीरवार को दूसरे दिन भी जा
*सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
तख्त श्री हजूर साहिब में सुखबीर बादल पर हमले की कोशिश
एस.आई.आर. 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित
*अनहद : ए डिवाइन कनेक्शन' — इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ने घ
*एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सुर
वरिष्ठ अधिवक्ता देवकांत हरको बैंक के प्रोफेशनल डायरेक्
अंबाला में जल निकासी व्यवस्था के लिए12.42 करोड़ रुपये
तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष, राष्ट्रभक्
*पंजाब ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के माध्यम स
दक्षता विकास केंद्र कौशल, आत्मविश्वास और उज्जवल भविष्
फिरोजपुर मंडल के रेलवे स्टेशन स्वतंत्रता दिवस के अवसर
आप नेता बलतेज पन्नू ने तख्त श्री हजूर साहिब में सुखबीर
भोले बाबा के कार्यक्रम को लेकर लुधियाना में ट्रैफिक डा
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह ब
*’सड़क सुरख्या फोर्स’ एआई, ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक से

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51341157

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us