"युद्ध नशों के विरुद्ध" : साहनेवाल पुलिस को बड़ी कामयाबी, हेरोइन सहित नशा तस्कर युवक गिरफ्तार
आरोपी से इलेक्ट्रॉनिक कांटा और 52 मोमी पाउच भी बरामद,नशे का आदी- एक दिन के रिमांड पर - एसएचओ दलबीर सिंह
शुद्ध नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत थाना साहनेवाल पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। कमिश्नरेट के पुलिस स्टेशन साहनेवाल के एसएचओ एसआई दलबीर सिंह के नेतृत्व में एएसआई नवदीप सिंह ने बीते कल 12 अगस्त को पुलिस पार्टी के साथ इलाके में दाना मंडी, कोहाड़ा रोड, साहनेवाल से एक आरोपी को लाखों की कीमत की हेरोइन समेत काबू किया है।
संबंधित जानकारी देते हुए एसएचओ साहनेवाल SI दलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान शिवराज शर्मा, पुत्र मोहन लाल शर्मा, निवासी पुराना बाजार, साहनेवाल के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 32 वर्ष की है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 100 ग्राम हेरोइन, 1 इलेक्ट्रॉनिक कांटा और 52 मोमी पाउच बरामद किए हैं। आरोपी से मौके की पूछताछ में यह सामने आया कि वह पहले भी नशे के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी खुद भी नशे का सेवन करता है और उसके खिलाफ पहले भी 4 ग्राम हेरोइन का मामला दर्ज है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR नंबर 265, धारा 21-61-85 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की पूछताछ के लिए आरोपी को कोर्ट में पेश कर 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से हेरोइन की सप्लाई चेन के बारे में पूछताछ की जाएगी। नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।