लुधियाना 1 अगस्त (पारस दानिया) : पुलिस कमिश्नर IPS स्वपन शर्मा के दिशा-निर्देशों पर अवैध शराब और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लुधियाना पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने 2 अलग-अलग मामलों में एक नशा तस्कर और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पहला मामला: 1 किलो 100 ग्राम गांजे सहित आरोपी काबू
संबंधित मामलों की जानकारी देते स्पेशल सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल ने बताया कि एएसआई करनजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ 31 जुलाई शुक्रवार को साहनेवाल इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पवा रोड़, गवर्नमेंट हाई स्मार्ट स्कूल*श के पास एक युवक हाथ में मोमी लिफाफा लेकर खड़ा दिखाई दिया। जिसको शक के आधार पर काबू कर तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामदगी की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।
मामले की जांच कर रहे एएसआई करनजीत सिंह ने बताया आरोपी की पहचान तेजिंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह, निवासी गली नंबर 06, न्यू ग्रेवाल एस्टेट, उम्र 35 साल के रूप में है। पुलिस के अनुसार आरोपी खराद का काम करता है और खुद भी नशा करता है। इसके खिलाफ पहले भी स्नैचिंग का केस दर्ज है। आरोपी के खिलाफ थाना साहनेवाल में FIR नंबर 244, धारा 20-B, 61-85 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।
दूसरा मामला: 2 पेटी अवैध शराब बरामद
इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल ने बताया कि दूसरी कार्रवाई में ASI अमरजीत सिंह की पुलिस पार्टी ने 31-07-2026*श को मुखबिर की सूचना पर बहादरके रोड़, सब्जी मंडी गेट नंबर 3 के पास शराब बेचने की फिराक में खड़े एक व्यक्ति को काबू किया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 2 पेटी रसभरी मार्का शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जतिंदर कुमार, निवासी मोहल्ला बलदेव नगर, राहो रोड़ के रूप में है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जोधेवाल में FIR नंबर 146, धारा 61-1-14 Excise Act के तहत मामला दर्ज किया है। शराब पंजाब की होने के कारण मामला जमानती है और आरोपी को जमानत पर छोड़ा जाएगा।