मोदी सरकार पूरी तरह किसान हितैषी, Pm-kisan योजना को अगले 5 वर्षों के लिए बढ़ाना एक ऐतिहासिक निर्णय: केवल सिंह ढिल्लों

Aug1,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' योजना को अगले 5 वर्षों के लिए बढ़ाने के ऐतिहासिक निर्णय का पुरजोर स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट द्वारा इस योजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने के लिए ₹3.15 लाख करोड़ के वित्तीय आवंटन को मंजूरी देना यह साबित करता है कि मोदी सरकार सच्चे अर्थों में किसान हितैषी है।
केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस निर्णय से पंजाब के लाखों किसानों सहित देश भर के किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में मिलती रहेगी। इससे किसानों की खेती में निवेश करने की क्षमता बढ़ेगी, जोखिम कम होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि फरवरी 2019 में शुरू हुई यह योजना देश की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजनाओं में से एक है, जिसके तहत अब तक 23 किस्तों के जरिए किसानों के खातों में 4.7 लाख करोड़ रूपए से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है।
केवल सिंह ढिल्लों ने आगे कहा कि मोदी सरकार पंजाब के किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के किसानों को धान और गेहूं की फसलों पर रिकॉर्ड न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देकर सीधी और निर्बाध सरकारी खरीद सुनिश्चित की जा रही है, जिसका भुगतान भी सीधा किसानों के खातों में जाता है।
इसके साथ ही, खेती की लागत घटाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा यूरिया और डी.ए.पी. खादों पर सालाना लाखों करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। वैश्विक स्तर पर खादों की कीमतें बढ़ने के बावजूद मोदी सरकार ने इसका बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया और यूरिया सस्ते दामों पर उपलब्ध कराया।
केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि मोदी सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, खेती को अधिक टिकाऊ बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को रफ्तार देना है। उन्होंने पंजाब के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस बेहतरीन कदम और किसान-हितैषी नीतियों के लिए धन्यवाद किया।

Modi-Govt-Fully-Farmer-friendly-Extension-Of-Pm-kisan-Scheme-For-Next-5-Years-A-Historic-Decision-Kewal-Singh-Dhillon



TOP HEADLINES


युद्ध नशों के विरुद्ध : हेरोइन सहित नशा तस्कर युवक गि
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27अगस्त से आहूत
*हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्र
*अमृतसर में सीमा पार से तस्करी मॉड्यूल से संबंधित पांच
शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर वीरवार को दूसरे दिन भी जा
*सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
तख्त श्री हजूर साहिब में सुखबीर बादल पर हमले की कोशिश
एस.आई.आर. 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित
*अनहद : ए डिवाइन कनेक्शन' — इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ने घ
*एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सुर
वरिष्ठ अधिवक्ता देवकांत हरको बैंक के प्रोफेशनल डायरेक्
अंबाला में जल निकासी व्यवस्था के लिए12.42 करोड़ रुपये
तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष, राष्ट्रभक्
*पंजाब ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के माध्यम स
दक्षता विकास केंद्र कौशल, आत्मविश्वास और उज्जवल भविष्
फिरोजपुर मंडल के रेलवे स्टेशन स्वतंत्रता दिवस के अवसर
आप नेता बलतेज पन्नू ने तख्त श्री हजूर साहिब में सुखबीर
भोले बाबा के कार्यक्रम को लेकर लुधियाना में ट्रैफिक डा
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह ब
*’सड़क सुरख्या फोर्स’ एआई, ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक से

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51341139

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us