तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की कोशिश को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सीनियर पार्टी नेताओं बलविंदर सिंह भूदड व डॉ दलजीत सिंह चीमा ने घटना को गंभीर बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
अकाली दल ने कहा कि धार्मिक स्थान पर इस प्रकार की हिंसक घटना बेहद चिंताजनक है। पार्टी का कहना है कि सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद हमले की कोशिश होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है और इसकी तह तक जाना जरूरी है।
प्रेस वार्ता के दौरान सीनियर अकाली नेताओं ने कहा कि मामले की जांच केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। पार्टी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच करवाने की मांग करते हुए कहा कि घटना के पीछे की वास्तविक साजिश और संभावित साजिशकर्ताओं का पता लगाया जाना चाहिए।
पार्टी नेताओं ने कहा कि सुखबीर बादल पर यह दूसरा गंभीर हमला है। इससे पहले दिसंबर 2024 में अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब परिसर में भी उन पर जानलेवा हमले की कोशिश हुई थी। अकाली दल ने दोनों घटनाओं के संदर्भ में सुरक्षा व्यवस्था और हमलों के पीछे संभावित बड़ी साजिश की जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।
आप पर साधे निशाने
अकाली नेताओं ने इस घटना के बाद आप नेता बलतेज पन्नू द्वारा निंदा करने पर तो सही बताया पर साथ इस पर की गई टिप्पनियों पर एतराज जताया.