अंबाला में जल निकासी व्यवस्था के लिए12.42 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर

Aug13,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


बारिश के पानी की निकासी को बेहतर बनाने के लिए बनेगा नया स्टॉर्म वाटर ड्रेन
चंडीगढ़, 13 अगस्त ।  जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री  रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में बारिश के पानी की सुचारू निकासी और शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ड्रेनेज इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में अंबाला शहर में पुराने दिल्ली रोड पर जंडली फ्लाईओवर से पॉलिटेक्निक चौक तक नए स्टॉर्म वाटर ड्रेन के निर्माण के लिए 12.42 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की गई है।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री  रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य मानसून के दौरान जलभराव से लोगों को राहत देने के साथ-साथ ऐसी मजबूत एवं वैज्ञानिक जल निकासी व्यवस्था विकसित करना है, जो भविष्य में बढ़ती आबादी और शहरीकरण की जरूरतों को भी पूरा कर सके।
उन्होंने बताया कि अंबाला शहर में पुराने दिल्ली रोड के साथ मौजूदा ड्रेनों के ओवरफ्लो होने के कारण बारिश के दौरान सड़क पर पानी भराव होने और यातायात प्रभावित होने की समस्या सामने आ रही थी। ऐसे में इसके निदान के लिए ठोस कदम उठाए गए है।
मंत्री  रणबीर गंगवा ने कहा कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब नए स्टॉर्म वाटर ड्रेन का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत किए जाने वाले इस कार्य से पुराने दिल्ली रोड की बारिश के पानी की निकासी क्षमता बढ़ेगी और जलभराव की समस्या को प्रभावी ढंग से दूर किया जा सकेगा।परियोजना को तकनीकी रूप से मंजूरी मिलने के बाद अब प्रशासनिक मंजूरी भी प्रदान कर दी गई है। 
मंत्री ने कहा कि वर्ष 2026-27 में अर्बन ड्रेनेज एंड फ्लड कंट्रोल के तहत 80 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर परियोजनाएं आगे बढ़ाई जा रही हैं। इससे शहरी क्षेत्रों में बारिश के पानी की निकासी बेहतर होने के साथ-साथ जलभराव और शहरी बाढ़ के जोखिम को कम करने में मदद मिलेगी। रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार विकास कार्यों को केवल वर्तमान जरूरतों के आधार पर नहीं, बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ा रही है। आधुनिक एवं प्रभावी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, ताकि प्रदेशवासियों को मानसून के दौरान बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
वरिष्ठ अधिवक्ता देवकांत हरको बैंक के प्रोफेशनल डायरेक्टर नियुक्त
चंडीगढ़ , 13 अगस्त। वरिष्ठ अधिवक्ता देवकांत शर्मा को हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक का प्रोफेशनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने  हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनीसहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा,  विकास एवं पंचायत मंत्री  कृष्ण लाल पंवारपूर्व केंद्रीय मंत्री  विनोद शर्माभिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद  धर्मबीर सिंहहरको बैंक के चेयरमैन  भारत भूषण जुयाल तथा बैंक के सभी निदेशकगण का हृदय से आभार व्यक्त किया।
 देवकांत शर्मालंबे समय से भिवानी बार में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर उनका प्रमुख उद्देश्य हरको बैंक और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करनाआमजन एवं किसानों के हित में प्रभावी कार्य करना तथा बैंक के विकास और जनकल्याण को नई दिशा देना रहेगा।

-ambala-stormwaterdrain-rainwaterdrainage-ranbirgangwa-haryanagovernment



TOP HEADLINES


युद्ध नशों के विरुद्ध : हेरोइन सहित नशा तस्कर युवक गि
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27अगस्त से आहूत
*हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्र
*अमृतसर में सीमा पार से तस्करी मॉड्यूल से संबंधित पांच
शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर वीरवार को दूसरे दिन भी जा
*सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
तख्त श्री हजूर साहिब में सुखबीर बादल पर हमले की कोशिश
एस.आई.आर. 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित
*अनहद : ए डिवाइन कनेक्शन' — इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ने घ
*एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सुर
वरिष्ठ अधिवक्ता देवकांत हरको बैंक के प्रोफेशनल डायरेक्
अंबाला में जल निकासी व्यवस्था के लिए12.42 करोड़ रुपये
तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष, राष्ट्रभक्
*पंजाब ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के माध्यम स
दक्षता विकास केंद्र कौशल, आत्मविश्वास और उज्जवल भविष्
फिरोजपुर मंडल के रेलवे स्टेशन स्वतंत्रता दिवस के अवसर
आप नेता बलतेज पन्नू ने तख्त श्री हजूर साहिब में सुखबीर
भोले बाबा के कार्यक्रम को लेकर लुधियाना में ट्रैफिक डा
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह ब
*’सड़क सुरख्या फोर्स’ एआई, ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक से

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51341146

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us