हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27अगस्त से आहूत

Aug13,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh

हरियाणा में पारदर्शी व्यवस्था से युवाओं को रोजगार और खिलाड़ियों को मिल रहा प्रोत्साहन : नायब सैनी
        राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 13 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को यहां मंत्रिमंडल की बैठक के बाद  मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से आरंभ होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोचिंग सेंटरों में आने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हाल में सामने आए घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए कोचिंग सेंटरों के लिए एक प्रभावी नीति बनाई गई है।उन्होंने कहा कि नीति के तहत कोचिंग सेंटरों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए पीने के पानीअग्नि सुरक्षापर्याप्त बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई के भी प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। 
महाराष्ट्र में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की घटना पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि गुरुघर में इस प्रकार की घटना होना और भी दुर्भाग्यपूर्ण हैक्योंकि गुरुघर सभी समाजों और सभी लोगों के लिए खुले होते हैं। ऐसे स्थानों पर शांति और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को प्रदर्शन करने का अधिकार हैलेकिन कांग्रेस को अपने गिरेबान में भी झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कर्मचारियों और युवाओं के हितों की स्थिति क्या थीयह प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कर्मचारियों के हितों में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। लगभग 1.20 लाख कर्मियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से नौकरी की सुरक्षा प्रदान की गई है और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जॉब सिक्योरिटी की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं हैइसलिए वह जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से लगातार भ्रामक बातें फैलाने का प्रयास किया जाता हैलेकिन प्रदेश की जनता सरकार के कामकाज से खुश है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं के लिए पर्याप्त काम नहीं कियाजबकि वर्तमान सरकार प्रत्येक व्यक्ति और विशेष रूप से युवाओं के हितों के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए हैं और किसी भी युवा को नौकरी के लिए किसी के दरवाजे पर जाने की आवश्यकता नहीं है।उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि युवाओं को शिक्षाकौशल और रोजगार के बेहतर अवसर मिलें तथा प्रदेश में उद्योगों के विस्तार के माध्यम से रोजगार के नए साधन तैयार हों।
गुरुग्राम में जलभराव के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार बारिश बहुत अधिक हुई हैलेकिन प्रशासन द्वारा पहले से ही आवश्यक तैयारियां की गई थीं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि जलभराव की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर पहले की तुलना में स्थिति में काफी सुधार हुआ है और प्रशासन ने जलनिकासी के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। सरकार का प्रयास है कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। 
प्रदेश में अपराध की घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और कानून का भय अपराधियों में होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखना सरकार की जिम्मेदारी है और उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक शिकायत पर कार्रवाई हो तथा जरूरतमंद लोगों की एफआईआर दर्ज करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने खेलों के क्षेत्र में पारदर्शी और प्रभावी व्यवस्था तैयार की है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षणसुविधाएं और प्रोत्साहन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार ने खेल प्रतिभाओं को नर्सरी स्तर से ही तैयार करने पर विशेष जोर दिया है। बच्चे खेल नर्सरियों से निकलकर खेल मैदानों तक पहुंच रहे हैं और प्रदेश के लिए पदक जीत रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रदेश के स्टेडियमों और खेल बुनियादी ढांचे में व्यापक सुधार किया गया है। खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर दिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की नीतियों और केंद्र सरकार के सहयोग से भी खेलों को बढ़ावा मिला है। हरियाणा सरकार ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां देकर उनका सम्मान सुनिश्चित किया है।

-27-13-27-1-20-2014-



TOP HEADLINES


युद्ध नशों के विरुद्ध : हेरोइन सहित नशा तस्कर युवक गि
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27अगस्त से आहूत
*हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्र
*अमृतसर में सीमा पार से तस्करी मॉड्यूल से संबंधित पांच
शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर वीरवार को दूसरे दिन भी जा
*सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
तख्त श्री हजूर साहिब में सुखबीर बादल पर हमले की कोशिश
एस.आई.आर. 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित
*अनहद : ए डिवाइन कनेक्शन' — इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ने घ
*एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सुर
वरिष्ठ अधिवक्ता देवकांत हरको बैंक के प्रोफेशनल डायरेक्
अंबाला में जल निकासी व्यवस्था के लिए12.42 करोड़ रुपये
तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष, राष्ट्रभक्
*पंजाब ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के माध्यम स
दक्षता विकास केंद्र कौशल, आत्मविश्वास और उज्जवल भविष्
फिरोजपुर मंडल के रेलवे स्टेशन स्वतंत्रता दिवस के अवसर
आप नेता बलतेज पन्नू ने तख्त श्री हजूर साहिब में सुखबीर
भोले बाबा के कार्यक्रम को लेकर लुधियाना में ट्रैफिक डा
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह ब
*’सड़क सुरख्या फोर्स’ एआई, ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक से

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51341132

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us